कोलकाता में हंगामे के बीच लांच हुआ फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर

कोलकाता : निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर शनिवार को कोलकाता के एक होटल में हंगामे के बीच लांच हुआ। कार्यक्रम शुरू होने से पहले कुछ लोगों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। विवेक अग्निहोत्री का यह भी आरोप है कि ट्रेलर की लांचिंग रोकने के लिए होटल में बिजली की आपूर्ति रोक दी गई। उन्होंने इसे बंगाल सरकार का ‘तानाशाही’ रवैया करार देते हुए कहा-‘मेरी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। इस फिल्म को लेकर पहले ही मेरे विरुद्ध कई प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। इसपर कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के लिए कोलकाता नगर निगम से ‘मनोरंजन लाइसेंस’ प्राप्त करना जरुरी है। ऐसा नहीं किया गया और न ही पुलिस को इसकी अग्रिम सूचना दी गई।Ó मालूम हो कि यह फिल्म बंगाल के विभाजन से जुड़ी त्रासदी पर आधारित है, जिसमें हिंदुओं के नरसंहार को दर्शाया गया है। फिल्म में अनुपम खेर ने महात्मा गांधी की भूमिका निभाई है। मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, मदालसा शर्मा व सिमरत कौर ने भी इसमें अभिनय किया है। फिल्म आगामी छह सितंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। फिल्म का ट्रेलर पहले कोलकाता के एक बड़े सिनेमाघर में लांच होना था। आरोप है कि राजनीतिक दबाव के कारण इसे रोक दिया गया। उसके बाद एक होटल में ट्रेलर लांच हुआ, हालांकि वहां भी काफी हंगामा मचा। इससे पहले विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स ‘ ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि किंवदंती फिल्म निर्देशक सत्यजित राय की धरती पर ऐसी शर्मनाक घटना हुई है। ममता बनर्जी आखिर इतनी भयभीत क्यों हैं?

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रांची में सीएम आवास घेरने निकले ‘झारखंड आंदोलनकारियों’ को पुलिस ने रोका, विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे लोग

रांची, 10 जून (आईएएनएस)। अलग झारखंड राज्य के गठन के लिए चले लंबे आंदोलन में भाग वाले लोगों ने बुधवार को अपनी मांगों को...

झारखंड: रिम्स में बढ़ेंगी एमबीबीएस, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें, सरकार ने शुरू की तैयारी

रांची, 10 जून (आईएएनएस)। झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज रिम्स में मेडिकल शिक्षा के विस्तार की दिशा में बड़ी पहल...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, पत्नी को खलबट्टे से मार डाला, पति हिरासत में

जमशेदपुर : घरेलू विवाद और असफल दूसरी शादियों के कारण लगातार हत्या और गंभीर हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। जमशेदपुर के एमजीएम...

टाटानगर रेलवे यार्ड हादसा : बेनतीजा रही वार्ता, मुआवजा और नौकरी के लिखित आश्वासन के बाद ही अंतिम संस्कार

रेलवे यार्ड में 30 मई को करंट लगने से परसुडीह निवासी आशीष माझी की हो गई थी मौत परिवार न्याय की लड़ाई जारी रखेगा, उचित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत