एमएमसीएच में देर रात दो जूनियर वकील नशे में पकड़े गए, छात्र नेत्री ने पुलिस से की हाथापाई

मेदिनीनगर (पलामू): मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में मंगलवार की देर रात शराब के नशे में धुत दो जूनियर वकीलों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस और होमगार्ड द्वारा रोकने पर उन्होंने अभद्रता की, वहीं एक छात्र संगठन की महिला नेता उनके बचाव में आकर पुलिस से उलझ पड़ीं।

ऐसे बढ़ा घटनाक्रम

घटना मंगवालर की रात करीब 11 बजे की है , जब अस्पताल परिसर में दो जूनियर वकील सुधांशु कुमार विरांची और अभिषेक रंजन को शराब पीते देखा गया। अस्पताल चौकी की पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने जब उन्हें चेतावनी दी कि अस्पताल परिसर में शराब पीना सख्त मना है, तो दोनों ने विरोध किया और गाली-गलौज पर उतर आए। इसी दौरान छात्र नेत्री दिव्या भगत मौके पर पहुंचीं और अपने वकील मित्रों को छुड़ाने के लिए पुरुष पुलिसकर्मी से हाथापाई करने का प्रयास किया।

मरीज की जान खतरे में डालने का आरोप

इस बीच, नशे में धुत वकीलों ने एक गंभीर मरीज को ले जा रही एंबुलेंस को भी रोक दिया, जिससे कुछ समय तक मरीज को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने तुरंत टीओपी-1 प्रभारी इंद्रदेव पासवान को घटनास्थल भेजा। पासवान ने दोनों वकीलों और महिला नेता को हिरासत में लेकर शहर थाना पहुंचाया। पूछताछ के बाद तीनों को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

इस साल सामान्य से कम होगी बारिश, देशभर में धीमी रहेगी मानसून की रफ्तार

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि इस वर्ष देश में सामान्य से कम बारिश होने...

‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 21 जून को खासमहल में होगा जिला स्तरीय आयोजन

Jamshedpur news : पूर्वी सिंहभूम जिले में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कस...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

‘टीएमसी का अस्तित्व खत्म’, रामकृपाल यादव ने साधा ममता और अभिषेक बनर्जी पर निशाना

पटना, 12 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने तृणमूल कांग्रेस में फूट और ममता बनर्जी को कल्याण बनर्जी के अल्टीमेटम पर...

अजमेर कोर्ट ने अफीम तस्करी मामले में दोषी को 10 साल की सजा सुनाई

अजमेर, 12 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को बड़ी सफलता मिली है। एनसीबी की जयपुर जोनल यूनिट...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत