एक भी गर्भवती महिला की मृत्यु होना प्रशासन की नाकामी : उपायुक्त

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, कुपोषण, परिवार नियोजन, ममता वाहन की उपलब्धता समेत गैर-संचारी रोगों की रोकथाम सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं में प्रगति व गुणवत्ता की समीक्षा की गई।

बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2025-26 में 8 गर्भवती माताओं की मृत्यु विभिन्न स्वास्थ्य कारणों से हुई है। उपायुक्त ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि एक भी मृत्यु होना प्रशासन की नाकामी है, सभी एमओआईसी जिम्मेदारी लें और कमियों को दुरूस्त करें। एमओआईसी नियमित फील्ड विजिट करें और ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखें। सुदूर-दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुलभता से उपलब्ध हो इस दिशा में समेकित प्रयास करें। उन्होंने निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत गर्भवती माताओं का सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव कराया जाए ताकि मातृ-शिशु मृत्यु दर को शून्य किया जा सके ।

वहीं, पूर्ण टीकाकरण में शहरी क्षेत्र को छोड़कर अन्य सभी प्रखंडों में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि नहीं पाई गई। उपायुक्त ने सख्त निर्देश दिया कि सभी एमओआईसी प्रत्येक नवजात को टीका लगाना सुनिशश्चित करें। कुपोषण उपचार केंद्रों की बेड ऑक्यूपेंसी शत-प्रतिशत रखे जाने के साथ-साथ कुपोषण ग्रस्त बच्चो को लगातार चिन्हित करते हुए उपचारित करने का निर्देश दिया गया । परिवार नियोजन कार्यक्रम को गति देने, गैर-संचारी रोगों (एनडीसीएस) की नियमित स्क्रीनिंग गतिविधियों को और व्यापक बनाने, तथा ममता वाहनों की उपलब्धता सभी प्रखंडों में सुनिश्चित करने पर जोर दिया ।

बैठक में डेंगू, मलेरिया एवं अन्य मौसमी संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर भी विशेष चर्चा हुई। उपायुक्त ने प्रभावित क्षेत्रों में नियमित सर्वेक्षण व त्वरित चिकित्सीय हस्तक्षेप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, नेशनल वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन अभियान और एनीमिया मुक्त भारत अभियान की प्रगति रिपोर्ट पर विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि इन सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित किया जाए तथा जमीनी स्तर पर उनके लाभार्थियों तक समय पर सेवाएं पहुँचें, इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग और अंतर-विभागीय समन्वय बनाकर कार्य करें।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, एसीएमओ डॉ जोगेश्वर प्रसाद, डॉ रंजीत पांडा, डॉ ए मित्रा, डॉ मृत्युंजय धावड़िया, डॉ. ओ.पी केशरी सहित, सभी एमओआईसी व स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘जनविश्वास को नुकसान पहुंचाने वालों पर करूंगा कानूनी कार्रवाई’, आकाश यादव की शिकायत पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं। उनके खिलाफ आकाश यादव ने...

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

‘दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिले’, तीन वर्ष की मासूम से दुष्कर्म और हत्या की घटना पर तमिलिसाई सुंदरराजन की प्रतिक्रिया

चेन्नई, 15 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु में तीन वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की हैरान करने वाली खबर सामने आई है।...

नालंदा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई यात्री बस; दंपति की मौत, कई मजदूर घायल

बिहार शरीफ, 17 जून (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले के पावापुरी थाना क्षेत्र में बुधवार को मजदूरों से भरी एक यात्री बस 11 हजार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत