उपायुक्त और एसएसपी ने स्वतंत्रता दिवस परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण

जमशेदपुर : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में अंतिम परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय द्वारा किया गया। पूर्वाभ्यास के दौरान ध्वजारोहण कार्यक्रम के उपरांत परेड में शामिल टुकड़ियों और अन्य तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई । मौके पर रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग, उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।

अंतिम परेड पूर्वाभ्यास में जैप -6, जिला पुलिस बल (महिला/ पुरूष), होमगार्ड, एनसीसी (ब्वॉयज एवं गर्ल्स), स्काउट एवं गाइड्स (ब्वॉयज एवं गर्ल्स). होमगार्ड तथा सेंट मैरी स्कूल बैंड की टुकड़ियों ने भाग लिया।

उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, एकता और बलिदान की भावना का प्रतीक है और इसे जिले में पूरे सम्मान एवं गरिमा के साथ मनाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने मुख्य समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूर्णतः सुनिश्चित करने के निर्देश पदाधिकारियों को दिए । उन्होने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, मंच संचालन और तकनीकी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि मुख्य दिवस पर सभी गतिविधियां समय पर और व्यवस्थित रूप से संपन्न हों।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

RIMS RANCHI : रिम्स के पीजी छात्र की संदिग्ध मौत, कटहल मोड़ स्थित मकान से मिला शव

रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एक बार फिर मेडिकल छात्र की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया...

SARAIKELA KHARSAWAN : बुरूडीह में अवैध शराब निर्माण पर पुलिस का शिकंजा, 250 किलो जावा महुआ नष्ट

गम्हरिया : सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के बुरूडीह पंचायत में अवैध देशी शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को गुप्त...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

रामकृष्णा क्रिकेट लीग-6 का रोमांचक समापन, प्लांट-5 बना चैंपियन

गम्हरिया। जमशेदपुर के सोनारी स्थित जॉगर्स पार्क में आयोजित रामकृष्णा क्रिकेट लीग-सीजन 6 का शानदार और रोमांचक समापन हुआ। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों...

रांची में साइबर अपराधियों के गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

रांची, 29 मई (आईएएनएस)। रांची के गोंदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर अपराधियों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत