मानगो पुल से कूदने का प्रयास कर रहे युवक को लोगों ने बचाया

जमशेदपुर : शहर के मानगो पुल पर रविवार को एक युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता और हिम्मत ने उसकी जिंदगी बचा ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अचानक पुल के किनारे पहुंचा और नदी में कूदने की कोशिश करने लगा। यह देख आसपास मौजूद स्थानीय राहगीरों ने तुरंत सक्रियता दिखाई। कुछ लोगों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया और सुरक्षित पुल के किनारे ले आए। इस बीच घटना की सूचना मानगो थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई। पूछताछ में युवक मानसिक रूप से तनावग्रस्त दिखा। प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं पाई गई और युवक पूरी तरह सुरक्षित था। पुलिस ने उसे समझाकर उसके परिजनों को बुलाया। उसके बाद वह वह अपने घर चला गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वे समय पर हस्तक्षेप नहीं करते तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि मुश्किल समय में जागरूकता और मानवता से बड़ा कोई हथियार नहीं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सुधांशु त्रिवेदी ने जनता से पूछा, राहुल गांधी का जन्मदिन किस दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही तंज...

कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को कोर्ट की अवमानना ​​का नोटिस भेजा

कलकत्ता, 19 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को अदालत...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान संपन्न, दोनों खेमों ने जताया जीत का भरोसा

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए गुरुवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान के बाद...

सरायकेला के आमदा में 1 किलो 54 ग्राम गांजा समेत तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

सरायकेला : सरायकेला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत