बागबेड़ा में ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, रांची के हटिया में धराया दुष्कर्मी
जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना अंतर्गत सीपी टोला में 26 वर्षीय बिहार निवासी मारुति नंदन नाम के शख्स ने हैवानियत की हदें पार करते हुए ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस शख्स ने मानवता को शर्मसार करने का काम किया।
एक माह पूर्व 26 वर्षीय मारुति नंदन कामकाज की तलाश में जमशेदपुर पहुंचा जहां बच्ची के परिजनों ने रिश्तेदार होने के नाते उसे अपने निवास में उसे पनाह दी। शनिवार सुबह मौका देखते साथ युवक ने घर पर बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और भाग खड़ा हुआ। बच्ची के परिजन बच्ची को लेकर पहले सदर अस्पताल पहुंचे जहां बच्ची को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। बच्ची की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। फिलहाल टाटा मेन अस्पताल में बच्ची का इलाज कराया गया है। इधर बच्ची के परिजनों ने बागबेड़ा थाना मे शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होते ही बागबेड़ा पुलिस युवक की तलाश में जुट गई और आज सुबह रांची के हटिया से युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आयी है। बच्ची के साथ घटी घटना से परिजनों में काफी आक्रोश है परिजन कड़ी से कड़ी करवाई की मांग कर रहे है


