जमशेदपुर में खनन टास्क फोर्स की छापेमारी, दो वाहन जप्त, प्राथमिकी दर्ज

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निदेशानुसार जिले में खनिज संसाधनों की सुरक्षा, अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु खनन टास्क फोर्स द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया रहा है । इसी क्रम में जिला खनन कार्यालय की एक कार्रवाई में आज़ादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टोन चिप्स खनिज का अवैध परिवहन करते हुए वाहन संख्या – जेएचजीरो 5 डीजेड -8624 को जप्त किया गया। उक्त वाहन को जप्त करते हुए आज़ादनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक अन्य कार्रवाई में कदमा थाना क्षेत्र में भी स्टोन चिप्स खनिज का अवैध परिवहन करते हुए वाहन संख्या – जेएचजीरो5 एजी-2259 को जप्त किया गया। इस मामले में कदमा थाना में भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अभियान के दौरान मरीन ड्राइव क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी के तटीय इलाकों का भी निरीक्षण किया गया, जहां खनिज दोहन की संभावनाओं को देखते हुए सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला खनन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में खनिज संपदा की रक्षा, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण तथा सरकारी राजस्व की क्षति को रोकने हेतु इस प्रकार के छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

डोबो पुल से ‘लापता’ युवक होटल में मिला, पत्नी को डराने के लिए रची पूरी कहानी

रहस्यमय गुमशुदगी का मामला निकला घरेलू विवाद का नाटक, पुलिस भी रातभर रही परेशान,स्कूटी पुल पर छोड़ होटल में छिपा रहा युवक, सुबह खुली...

चांडिल में बस-ट्रक की भीषण टक्कर, केबिन में फंसे चालक, महिला यात्री चोटिल

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित टाटा-रांची हाईवे पर भादूडीह के पास बुधवार दोपहर एक बस और ट्रक...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

टाटा स्टील में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर वीरों को श्रद्धांजलि, सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

जमशेदपुर : जमशेदपुर में टाटा स्टील ने राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर वीर अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 14 से...

कस्तूरबा विद्यालय सुंदरनगर में बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया हुनर

जमशेदपुर : जमशेदपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई, साथ...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत