परसुडीह के कुर्मी टोला आंगनबाड़ी नर्सरी स्कूल में मिला युवक का शव

जमशेदपुर: परसुडीह थाना अंतर्गत सोपोडेरा स्थित कुर्मी टोला आंगनबाड़ी नर्सरी स्कूल में एक युवक का शव मिला। सुबह टलहने निकले कुछ लोगों ने शव को लावारिश हालत में देखा। मृतक की पहचान कुर्मी टोला निवासी नितेश रजक (22) के रूप में हुई है। जानकारी मिलने पर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में अड्डेबाजी रोकने की मांग की।

मृतक के पिता राजू रजक ने बताया कि 6 माह पहले उनके पुत्र ने दादी के जेवर की चोरी की थी। इस कारण उसे घर से निकाल दिया गया था। वह इधर-उधर घूम कर अपना जीवन यापन कर रहा था। पिता के अनुसार नितेश के पास एक बाइक थी जो घटना के बाद से गायब है। हालांकि शव के पास उसका मोबाइल मिला है, जिससे संभवत: इस हत्या की गुत्थी सुलझ सकती है। आंगनबाड़ी स्कूल में नशेड़ियों का जमावड़ा लगता है। इसकी शिकायत लगातार मुखिया के द्वारा पुलिस से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नई दिल्ली : शाहबाद डेयरी में घर के बाहर फायरिंग से दहशत

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। आउटर नॉर्थ दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के सी-ब्लॉक में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर के...

महाराष्ट्र को गढ़चिरौली की 6 लौह अयस्क खदानें आवंटित करें केंद्र, सीएम फडणवीस का विशेष आग्रह

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र को 'ग्रीन स्टील हब' बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

टीकेडी एक्सटेंशन अग्निकांड: बदला लेने के लिए पूरी बिल्डिंग के लोगों की जान खतरे में डाल दी

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के तुगलकाबाद क्षेत्र में स्थित टीकेडी एक्सटेंशन में आग लगने की घटना के सिलसिले में पुलिस ने चार...

मानगो में कुमार पैथोलॉजी के नए सेंटर का शुभारंभ

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी के नए कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन हुआ। संस्थान का यह चौथा सेंटर है, जिससे स्थानीय लोगों को जांच सुविधा मिलेगी।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत