धनबाद के बाघमारा में बंद पड़ी खदान में दबे लोगों को तलाशना एनडीआरएफ के लिए बड़ी चुनौती

धनबाद: मंगलवार की रात बाघमारा थाना क्षेत्र के जमुनिया स्थित बीसीसीएल की बंद पड़ी सी पैच खदान के बगल में कोयले के अवैध उत्खनन के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। चाल धंसने के दौरान यह हादसा हुआ है। जिसमें कई मजदूरों के दबे होने की बात कही जा रही है। एनडीआरएफ की टीम धनबाद पहुंच चुकी है। संतोष पठानिया के नेतृत्व में 33 सदस्यी टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची है।अवैध उत्खनन के दौरान जो हादसा हुआ है।उस स्थान के चारों ओर के इलाके में एनडीआरएफ की टीम मुआयना कर रही है। बगल में ही जमुनिया नदी है।बारिश के कारण जमुनिया नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इसी जमुनिया नदी का पानी अवैध उत्खनन के मुहाने में घुसने की बात कही जा रही है। जिससे कि चाल धंसने की घटना घटी है। एनडीआरएफ की टीम जमुनिया नदी व आसपास के इलाके का मुआयना कर रही है। एनडीआरएफ की टीम के साथ बीसीसीएल की माइंस रेस्क्यू टीम भी शामिल है।

अवैध उत्खनन स्थल पर दबे हुए लोगों की रेस्क्यू करना एनडीआरएफ और बीसीसीएल की रेस्क्यू के लिए एक बड़ी चुनौती से कम नहीं क्योंकि बीसीसीएल या कोल कंपनियों के खदानों में होने वाले हादसे के एक पुख्ता जानकारी कंपनी के पास होती है। जितने भी माइंस यानी खदान चलती है,उनके मैप कंपनी की प्रबंधन के पास रहती है। घटना की जानकारी होने के बाद इसी मैप के जरिए रेस्क्यू टीम मौके तक पहुंचती है। फिर रेस्क्यू कर लोगों को राहत पहुंचाने का काम करती है लेकिन जिस तरह से जमुनिया में अवैध उत्खनन के दौरान हादसा हुआ है। उसकी रेस्क्यू एनडीआरएफ के साथ-साथ बीसीसीएल के लिए भी किसी बड़ी चुनौती से काम नहीं है। अवैध उत्खनन के जो मुहाने चलते हैं। जाने के तो एक ही रास्ते होते हैं लेकिन उसके अंदर कई मुहाने खोल दिए जाते हैं। जो मुहाना ऊपर में दिखाई पड़ता है।वह सिर्फ आने-जाने का रास्ता होता है। जबकि इसके सैकड़ो फीट नीचे अलग-अलग दिशा में कई मुहाने (सिम)खुले होते हैं।उन मुहानों में फिर अलग-अलग मुहाने खुल जाते हैं और जहां से कोयले की कटाई होती है। बीसीसीएल एक व्यवस्थित तरीके से खनन कार्य करती है। अवैध उत्खनन के दौरान कोयले की कटाई के लिए बेतरतीब ढंग से की जाती है।कोयला तस्करों को सिर्फ कोयले की प्रोडक्शन से मतलब होता है। ऐसे में रेस्क्यू का रास्ता एनडीआरएफ और बीसीसीएल की रेस्क्यू की टीम के लिए काफी कठिन है।

बताते चलें की कोयले के अवैध उत्खनन के दौरान हुए हादसे के बाद बुधवार को गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मौके पर पहुंचे थे। गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के द्वारा बाघमारा थाना में लिखित शिकायत की गई थी।इसके बाद उत्खनन स्थल की रेस्क्यू के लिए टीम पहुंची है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

महावीर जयंती पर शोभायात्रा में शामिल लोगों को सरयू राय ने कराया फलाहार , बोले-सेवा ही सर्वोपरि है, धर्म चाहे कोई हो

जमशेदपुर। भगवान महावीर जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में, भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव, जैन समाज, बिष्टुपुर के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली...

बोड़ाम प्रखंड में BLA-2 सदस्यों को SIR प्रक्रिया पर दिया गया प्रशिक्षण: परविंदर सिंह

बोड़ाम: झारखंड प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के आह्वान पर बोड़ाम प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत