दयाल मेडिकल एजेंसी के मालिक मयंक कुमार अग्रवाल लापता, परिजन परेशान
जमशेदपुर: दयाल मेडिकल एजेंसी, डी’कोस्टा रोड, जुगसलाई के संचालक मयंक कुमार अग्रवाल (उर्फ गोयल) कल रात से अपने घर से लापता हैं, जिससे परिजन चिंतित हैं।
परिजनों के अनुसार, मयंक कुमार कल रात के बाद से किसी से संपर्क में नहीं हैं और उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। तमाम प्रयासों के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी मयंक कुमार अग्रवाल कहीं दिखाई दें या उनकी कोई जानकारी हो तो सूचित करें।
