पोटका के रोहिणीबेड़ा जंगल से चतरा निवासी युवक का शव बरामद

जमशेदपुर : पोटका थाना क्षेत्र के रंकिणी मंदिर के रोहिणीबेड़ा जंगल क्षेत्र से एक युवक का संदिग्ध शव पुलिस ने बरामद किया है। शव का शिनाख्त सुभास कुमार (उम्र 25 वर्ष) ग्राम फ़ुलांग, थाना मयुरहंट ,जिला चतरा निवासी के रूप में किया गया है। शव की स्थिति देखने से प्रतीत होता है कि किसी ने सुभाष की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया है।

इस संबंध में मुसाबनी अंचल के डीएसपी संदीप भगत ने कहा कि सोमवार दोपहर 3 बजे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस शव को घटनास्थल से बरामद कर आगे की कारवाई में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हत्या का मामला मानकर जांच में जुट गई है। जानकारी अनुसार मृतक के परिजनों ने पोटका थाना में सुभाष की गुमशुदगी की प्राथमिकी रविवार को दर्ज कराई थी। तदुपरांत पुलिस जांच में जुट गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

भूमि व राजस्व संबंधी 79 आवेदनों में 55 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को तहसील कचहरी...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत