एग्रिको में 21 जुलाई को होगा भव्य भजन संध्या और महाभंडारा

जमशेदपुर : श्री नीलकंठ महादेव संघ द्वारा सावन की दूसरी सोमवारी के पावन अवसर पर 21 जुलाई को एग्रिको के ट्रांसपोर्ट मैदान में भव्य भजन संध्या और विशाल महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुंबई के सुप्रसिद्ध भजन गायक रितेश पांडेय और बिहार की लोकप्रिय गायिका सिद्धि पाठक अपनी भक्तिपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति के सागर में सराबोर करेंगे।

शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए श्री नीलकंठ महादेव संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि यह आयोजन लगातार नौवां वर्ष है और संघ के सभी सदस्य इस आयोजन को लेकर पूर्ण रूप से उत्साहित और संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि इस भजन संध्या के माध्यम से श्रद्धालु शिव भक्ति के अलौकिक अनुभव से जुड़ेंगे।

सचिव अरविन्द कुमार ने बताया कि भजन संध्या के दौरान विशाल महा भंडारा का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर एक विशाल पंडाल लगाया जा रहा है, जिसमें महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है।

श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए वाहन पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था भी की जा रही है ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि बाबा के दरबार में आने के लिए किसी प्रकार के पास की आवश्यकता नहीं है। श्रद्धालु ‘पहले आओ, पहले पाओ’ की तर्ज पर कुर्सियों पर आसन ग्रहण कर सकेंगे। विशाल आयोजन स्थल पूरी तरह से वाटर प्रूफ बनाया जा रहा है ताकि वर्षा होने पर भजन संध्या में किसी प्रकार का विघ्न उत्पन्न ना हो।

भजन संध्या के मुख्य आकर्षणों में डमरू पकड़े शिवा भुजा की विशाल आकृति के साथ 22 फिट के बाबा बर्फानी शामिल होंगे जिसे श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है। यह आकृति आयोजन स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का अनूठा वातावरण तैयार करेगी।संघ के सदस्यों ने बताया कि शहर की कई प्रतिष्ठित हस्तियों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण पत्र देकर इस आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

संवाददाता सम्मेलन में पंकज कुमार, अरविंद कुमार के साथ संघ के अन्य सक्रिय सदस्य बालकृष्ण प्रसाद, जितेंदर प्रसाद, अजीत कुमार, रणवीर मंडल, मुनीम सिंह, राज सिंह, राजेश सिंह, रवि सिंह, विकास कुमार, राजू सानन, राजभुवन, जयपाल भगत, अमित सिन्हा, गौरव सिंह, मंजीत कुमार, बिट्टू कुमार, रंजीत सरकार, अभिषेक झा, संतोष शर्मा, संतोष सिन्हा, मनोज कुमार, बबलू, विश्वजीत राय, देवाशीष मिश्रा, सुमित अग्रवाल उपस्थित रहे और आयोजन की तैयारियों की जानकारी साझा की। श्रद्धालुओं से इस भव्य भजन संध्या के आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: थाना क्षेत्र के बाला एंड संस कंपनी के पास मंगलवार शाम एनएच-49 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला जिला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएगा जिला प्रशासन

उप विकास आयुक्त ने की तैयारी की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश शनिवार सुबह 6 बजे प्रभात फेरी, रक्तदान शिविर, विकास मेला, शाम 6 बजे...

सरयू राय ने कहा-यात्री ट्रेनें समय पर चलाएं वरना मालगाड़ी रोकेंगे, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

21 सदस्यीय समिति बनेगी, रेल मंत्री से मिलने दिल्ली जाएगा प्रतिनिधिमंडल, राजनीतिक दलों को भी इसमें शामिल होने का दिया गया आमंत्रण आधा दर्जन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत