बंगाल सरकार ने डीवीसी से पानी छोड़ने की मात्रा कम करने का अनुरोध किया

जमशेदपुर, कोलकाता: कोलकाता बंगाल के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति के बीच राज्य सरकार ने दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) को फिर पत्र लिखा है। सिंचाई विभाग की ओर से बुधवार शाम भेजे गए पत्र में डीवीसी से पानी छोड़ने की मात्रा कम करने का अनुरोध किया है। साथ ही पत्र में उल्लेख किया है कि ऐसा नहीं करने पर कई जिलों में स्थिति गंभीर हो जाएगी। मालूम हो कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति के लिए पिछले कई दिनों से लगातार डीवीसी पर निशाना साध रही हैं। ममता ने बुधवार को भी आरोप लगाया था कि राज्य सरकार को बिना सूचित किए डीवीसी द्वारा लगातार अपने जलाशयों से पानी छोड़े जाने के चलते बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। राज्य ने डीवीसी को सूचित किया है कि कई नदियों, खासकर रूपनारायण नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।

पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने राज्य के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी है। राज्य ने कहा है कि इस परिस्थिति में अगर डीवीसी पानी छोड़ना जारी रखता है तो स्थिति काफी गंभीर हो जाएगी।

इससे पहले बाढ़ से निपटने की तैयारियों को लेकर मंगलवार को राज्य सचिवालय नवान्न में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में ममता ने दावा किया था कि 18 जून से अब तक डीवीसी द्वारा कुल 27 हजार लाख क्यूसेक मीटर पानी छोड़ा जा चुका है। ममता ने शिकायत की कि डीवीसी किसी की नहीं सुन रहा है। ममता ने कहा कि उन्होंने खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस बारे में कई बार पत्र लिखकर सूचित किया है, फिर भी कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने जोर देकर कहा था कि बार-बार अनुरोध कि बावजूद डीवीसी बिना बताए एकतरफा पानी छोड़ रहा है, जिसके चलते फिर से कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हुई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चतरा के अनुसूचित जाति प्राथमिक आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती, प्रशासन में हड़कंप

सरकारी हॉस्टल में रह रही थी छात्रा, जांच तेज; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, कड़ी सुरक्षा के बावजूद कैसे हुई घटना? जिला प्रशासन और...

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

आजादनगर थाना प्रभारी पर मारपीट, अवैध हिरासत और छिनतई के आरोप

उपायुक्त से थानेदार के खिलाफ शिकायत, उचित कार्रवाई की फरियाद कर सौंपा ज्ञापन, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व अपनी सुरक्षा की मांग...

सरयू राय ने कहा-यात्री ट्रेनें समय पर चलाएं वरना मालगाड़ी रोकेंगे, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

21 सदस्यीय समिति बनेगी, रेल मंत्री से मिलने दिल्ली जाएगा प्रतिनिधिमंडल, राजनीतिक दलों को भी इसमें शामिल होने का दिया गया आमंत्रण आधा दर्जन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत