शहर के होटल परोस रहे घटिया खाना, केरला समाजम कैंटीन में एक्सपायरी चावल से बन रही थी खीर

जमशेदपुर : खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार सुधा चौबे खटाल, गोलमुरी, कैनेलाइट होटल प्राइवेट लिमिटेड, साकची, केरला समाजम कैन्टीन, साकची एवं गोल्डन आईरिस होटल, गोलमुरी का औचक निरीक्षण खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने किया । उक्त खाद्य प्रतिष्ठानों से गाय और भैंस का दूध, पनीर, पास्ता, मेंगी व्हीट सूजी एवं केरा डबल फिल्टर्ड प्यूर नारियल का तेल का नमूना संग्राह किया गया जिसे रासायनिक जांच हेतु राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम भेजा जायेगा।

निरीक्षण के क्रम में केरला समाजम कैन्टीन से बटरफ्लाई ब्रांड का राईस खीर बनाने वाली सामग्री एकस्पाइरड पाया गया जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया है और उक्त पर अग्रेतर कार्रवाई हेतु नोटिस दिया जायेगा। साथ हो कैनेलाइट होटल में पनीर को टींकचर आयोडीन से आन द स्पॉट नष्ट किया गया जिसे स्क्रीनिंग टेस्ट में सफल पाया गया।

सभी रेस्टोरेंट एवं होटल संचालक को किचन की साफ-सफाई, पानी की गुणवता का रिपोर्ट, कीट प्रबंधन प्रमाण पत्र, फुड ग्रेड पैकेजिंग सामग्री का प्रमाण पत्र संधारण का निर्देश दिया गया। यदि औचक जाँच में किसी भी रेस्टोरेंट या होटल में उक्त प्रमाण पत्र नहीं पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम- 2006 के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी। साथ ही संग्रह किए गए खाद्य नमूना यदि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम- 2006 एवं नियम और विनियम के अधीन बनाए मानक के अनुरूप नही पाये जाते है तो संबधित खाद्य कारोबारी पर Fss Act 2006 के तहत कार्रवाई-की जायेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर अपने विधायकों को एकजुट न रख पाने का आरोप, सीपीआई(एमएल) का तीखा पलटवार

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव के मतदान परिणामों को लेकर इंडिया गठबंधन के अंदर तनातनी बढ़ गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)...

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में 19 जून की तारीख एक अहम स्थान रखती है। यह दिन हमें उस...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

अपनी सेवाएं केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रखें, कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने नए मेडिकल स्नातकों से की अपील

बेंगलुरु, 16 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार को नए ग्रेजुएट हुए मेडिकल प्रोफेशनल्स से अपील की कि वे अपनी सेवाएं...

मोहन भागवत की यात्रा के दौरान ट्रेन पर हुए पथराव को लेकर मौलाना अब्बास बोले- ‘दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई’

गाजियाबाद, 12 जून (आईएएनएस)। शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद सैफ अब्बास ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत की यात्रा के दौरान शताब्दी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत