टइलाडुंगरी गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार बने सतबीर सिंह, नई सेवादार टीम की घोषणा

जमशेदपुर, टुइलाडुंगरी स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बने सतबीर सिंह। सेवादार पद की जिम्मेदारी संभालते ही उन्होंने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी, जिसमें उन्होंने संतुलित सोच दिखाते हुए बुजुर्गों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा को एक साथ मिलाकर एक मजबूत टीम का गठन किया है।

सतबीर सिंह ने टीम की घोषणा करते हुए कहा कि हमने ऐसा प्रयास किया है कि हर आयु वर्ग को प्रतिनिधित्व मिले। बुजुर्गों से हमें दिशा और अनुभव मिलेगा, जबकि युवा नई सोच और जोश के साथ काम को गति देंगे। समाज और गुरुद्वारा दोनों के विकास के लिए यह समन्वय बहुत जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि गुरुद्वारा में अभी जो भी कार्य अधूरे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाएगा, चाहे वह बुनियादी सुविधाओं से जुड़ा हो, धार्मिक कार्यक्रमों के संचालन से संबंधित हो या संगत की सेवा से जुड़ा हुआ हो।

मुख्य सेवादार के प्राथमिक कार्य

1.गुरुद्वारा परिसर की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण।

2.लंगर व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और स्वच्छ बनाना।

3.बच्चों के लिए गुरुमत क्लासेज़ और धार्मिक शिक्षा कार्यक्रम शुरू करना।

4.संगत की सुविधा के लिए मेडिकल कैंप, हेल्थ चेकअप और सामाजिक सेवा कार्यक्रम।

5.महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधा और कार्यक्रम।

सामाजिक विकास पर भी फोकस

सतबीर सिंह ने स्पष्ट किया कि उनका प्रयास केवल गुरुद्वारा संचालन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज के समग्र विकास की दिशा में भी पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा केवल पूजा और अरदास का स्थान नहीं है, बल्कि समाज के उत्थान का एक केंद्र भी है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि गुरुद्वारा से निकलने वाली सेवा समाज के हर वर्ग तक पहुँचे।”

नई टीम की घोषणा के बाद संगत ने तालियों और अरदास के साथ सतबीर सिंह का स्वागत किया। कई बुजुर्ग सदस्यों ने उनके निर्णय की सराहना की और उन्हें भविष्य के कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी। युवा वर्ग में भी नई टीम को लेकर उत्साह का माहौल दिखा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खान सर-ज्ञान बंधु कोचिंग विवाद पर तेजस्वी यादव की सीएम सम्राट चौधरी को चिट्ठी, सीबीआई जांच की मांग

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में चर्चित खान सर और ज्ञान बंधु कोचिंग से जुड़े विवाद को लेकर राजनीति तेज हो...

भारतीय तटरक्षक बल ने चलाया मेडिकल इवैक्यूएशन ऑपरेशन, जहाज से बीमार नाविक को किया रेस्क्यू

भुवनेश्वर, 15 जून (आईएएनएस)। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने 14 जून को ओडिशा के पारादीप तट के पास एक महत्वपूर्ण मेडिकल इवैक्यूएशन (चिकित्सा निकासी)...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

मुसाबनी में भाजपा का मशाल जुलूस, स्वास्थ्य व्यवस्था और 108 एंबुलेंस सेवा को लेकर सरकार पर साधा निशाना

मुसाबनी: झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने रविवार शाम पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी में मशाल...

विकास की राजनीति के कारण एनडीए और भाजपा की तरफ आ रहे हैं विपक्षी नेता: हरदीप सिंह पुरी

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भविष्य पर अपनी प्रतिक्रिया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत