विभिन्न संस्थानों में दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

जमशेदपुर : जिला प्रशासन एवं अग्निशमन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने के उद्देश्य से विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं व्यावसायिक परिसरों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

लोयोला स्कूल, टेल्को और केरल समाजम स्कूल, गोलमुरी में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले बचाव उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही फायर इक्विपमेंट (जैसे फायर एक्सटिंग्विशर) को चलाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि आपात स्थिति में आत्मरक्षा के उपाय अपनाए जा सकें। इस अवसर पर फायर सेफ्टी विशेषज्ञों द्वारा घरेलू सुरक्षा उपाय, एलपीजी रिसाव की स्थिति में सावधानी और प्रारंभिक अग्नि शमन तकनीकों की जानकारी साझा की गई।

इसी क्रम में नागरमल मॉल, साकची में मॉक ड्रिल आयोजित कर कार्यरत सभी कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। कर्मचारियों को फायर इक्विपमेंट चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया तथा आपात निकासी का अभ्यास कराया गया।

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि आग लगने की घटनाओं से जान-माल की रक्षा तभी संभव है जब हम पहले से प्रशिक्षित एवं सतर्क हों। इसी उद्देश्य से जिले में निरंतर अग्नि सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे इन कार्यक्रमों में भाग लें एवं स्वयं को और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 5 बच्चों का सफल इलाज, स्वस्थ होकर लौटे घर

रंग लाया जिला प्रशासन का प्रयास, अभिभावकों ने जताया प्रशासन के प्रति आभार, कंजेनिटल हार्ट डिजीज से पीड़ित थे पांच प्रखंडों के पांचों बच्चे जमशेदपुर...

पूर्वी सिंहभूम जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत, 14 वर्ष की बालिकाओं को टीका लेने की अपील

जमशेदपुर : सदर अस्पताल परिसर में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल द्वारा किया गया। इस...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में गरुड़ स्तंभ पर गरुड़ भगवान प्रतिष्ठापित

जमशेदपुर। इस जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु के वाहन श्री गरुड़ जी की प्रतिमा का अधिष्ठापन कार्य आज श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण...

झारखंड के 5 मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, एमजीएम में सेवाएं बुरी तरह प्रभावित

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल समेत झारखंड के पांच प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत