ट्रेनों के सभी कोच में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

जमशेदपुर, नई दिल्ली: रेल मंत्रालय ने चोर-उचक्कों और अन्य तरह से यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तय किया है कि वह अपने तमाम 74 हजार डिब्बों और 15 हजार इंजनों में सीसीटीवी कैमरे लगाएगा। इसके लिए करीब चार लाख कैमरे लगाए जाएंगे। इनमें एआई का भी इस्तेमाल किया जाएगा। कैमरे फेसियल रिकग्निशन सिस्टम से लैस होंगे। सुरक्षा के लिहाज से यह काफी महत्वपूर्ण होगा। शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इंजनों और डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रगति की समीक्षा भी की थी। इसमें नॉर्दन रेलवे में डिब्बों और इंजनों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का ट्रायल कामयाब होने पर इसे देश की तमाम ट्रेनों और इंजनों में लगाने का निर्णय लिया गया। मीटिंग में रेलवे बोर्ड के भी तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मीटिंग में तय किया गया कि 74 हजार ट्रेन डिब्बों में से प्रत्येक कोच में चार-चार डोम कैमरे और 15 हजार इंजनों में प्रत्येक में छह-छह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनके अलावा जरूरत के मुताबिक अन्य जगहों पर भी कैमरे लगाए जाएंगे।

हमसे ना रहा जाएगा… एम्प्लॉई ने 3 महीने में ही छोड़ दिया बेंगलुरु, कारण जानकर आप भी सिर पकड़ लेंगे

कम लाइट में भी ले सकेंगे फुटेज

कैमरों की क्वालिटी भी ऐसी होगी, जो 100 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक की रफ्तार और कम लाइट में भी हाई क्वालिटी वाली फुटेज ले सकें। यात्रियों की निजता का ख्याल रखते हुए डिब्बों में कैमरे कोच के बीच में नहीं लगाए जाएंगे, बल्कि यह कोच के चारों गेटों के आसपास कॉरिडोर में लगाए जाएंगे। कैमरे लगाने का मुख्य उद्देश्य ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड कैबिनेट का फैसला: जंगली जानवरों के हमले में मौत पर 10 लाख मुआवजा, सरकारी कर्मचारी ले सकेंगे सैलरी एडवांस

रांची, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड में जंगली जानवरों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को अब 10 लाख रुपए का मुआवजा...

छात्रों के लिए तैयार होगा प्लान बी, सिविल सेवा के साथ हम वैकल्पिक करियर भी सिखाएंगे : अवध ओझा

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। शिक्षा और समसामयिक मुद्दों पर शिक्षाविद् अवध ओझा ने कहा कि अब नए एकेडमिक मॉडल का विस्तार हो रहा...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

काकोली घोष का बड़ा दावा, बागी गुट में सांसदों की संख्या 22 पहुंची

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की बागी सांसद काकोली घोष दस्तिदार ने रविवार को दावा किया कि उनकी अगुवाई वाले पार्टी के...

झारखंड के देवघर जिले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : मनरेगा के जेई संतोष प्रसाद ₹5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

देवघर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने झारखंड के देवघर जिले के करों प्रखंड में बड़ी कार्रवाई करते हुए मनरेगा के एक कनिष्ठ अभियंता...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत