महेन्द्र सिंह धोनी ने की झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने की मुलाकात
रांची : झारखंड सरकार में पर्यटन एवं खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की। इस दौरान झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव भी मौजूद थे।
इस मुलाकात के दौरान राज्य में पर्यटन एवं खेल के गतिविधियों के विकास को लेकर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि झारखंड में खेल और पर्यटन को को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महेन्द्र सिंह धोनी का सहयोग राज्य सरकार को प्राप्त होगा।
