स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने पर होगी सख्त कार्रवाई : उपायुक्त

जमशेदपुर : जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शनिवार को चिकित्सा पदाधिकारियों समेत स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में। जिला समाहरणालय में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए उन्होंने कहा है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई होगी। बैठक में संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, कुपोषण, परिवार नियोजन, ममता वाहन, गैर-संचारी रोगों की रोकथाम सहित तमाम स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति व गुणवत्ता की समीक्षा की गई।

———————————-

स्वास्थ्य सेवाओं में संवेदनशीलता और पारदर्शिता जरूरी

सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति आमजन का विश्वास बहाल करने की जरूरत पर बल देते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी चिकित्सा पदाधिकारी संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाएं। उन्होंने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि इस संबंध में प्राप्त शिकायतों पर संबंधित बीएएम, बीडीएम, डीपीएम, डीएएम जिम्मेदार माने जाएंगे। कहा कि पहला एएनसी (गर्भावस्था पूर्व देखभाल) रजिस्ट्रेशन में अपेक्षित सुधार के लिए ग्राम स्तर तक सेवाएं ले जाने हेतु समाज कल्याण विभाग, सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिकाओं के साथ समन्वय किया जाए।

———————–

संस्थागत प्रसव को प्राथमिकता, गैर-जवाबदेही पर होगी कार्रवाई

कहा कि जिले में अधिकतम संस्थागत प्रसव सुनिश्चित हो, इसके लिए आशा दीदियों, एएनएम, व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका अहम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि प्रसव घरों में हो रहा है तो संबंधित कर्मियों की जवाबदेही तय की जाएगी। सभी लाभार्थियों को जननी सुरक्षा योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए, कोई भी सुयोग्य लाभुक स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रहे इसे सुनिश्चित करें।

————————

टीकाकरण में पिछड़े क्षेत्रों में अभियान तेज करने का निर्देश

पोटका, पटमदा और बहरागोड़ा प्रखंडों में टीकाकरण की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि इन क्षेत्रों में स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर सत्यापन करें और वंचित लोगों को टीका लगवाने हेतु प्रेरित करें ।

बैठक में पाया गया कि कई आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मी नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते। उपायुक्त ने निगरानी व्यवस्था मजबूत करते हुए सख्ती बरतने को कहा तथा उपलब्ध मानव संसाधन का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए ।

कुपोषण उपचार केंद्रों की बेड ऑक्यूपेंसी बढ़ाने के निर्देश

सीएचसी बहरागोड़ा स्थित कुपोषण उपचार केंद्र में बेड ऑक्यूपेंसी बढ़ाने, काउंसलिंग के लिए प्रशिक्षित एवं संवेदनशील स्टाफ की तैनाती तथा एमटीसी में ठहराव के लाभ-हानि को सचित्र रूप से प्रदर्शित करने की बात कही गई, ताकि जन-जागरूकता बढ़े और कोई भी बच्चा कुपोषण से ग्रस्त न हो। इसके अलावा परिवार नियोजन के अंतर्गत नसबंदी जैसे स्थायी उपायों को प्रखंड स्तरीय सीएचसी की क्षमता के अनुरूप योजनाबद्ध तरीके से लागू करने, सभी चिकित्सीय संसाधनों को अपडेट रखने एवं ऑब्जर्वेशन प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग बढ़ाने पर बल

चाकुलिया व जुगसलाई क्षेत्रों में गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग गतिविधियों को सशक्त बनाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि कार्य में उदासीनता बरतने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ममता वाहन की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता जताते हुए कहा कि इसमें स्थानीय लोगों को भी जोड़कर उन्हें प्रशिक्षित और प्रोत्साहित किया जाए। वहीं, मॉनसून में डेंगू और मलेरिया जैसी मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु विशेष सतर्कता बरतने, फॉगिंग, जागरूकता अभियान एवं नेशनल वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के तहत सभी गतिविधियों की कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन अभियान, एनीमिया मुक्त भारत अभियान की भी समीक्षा की गई। विशेष रूप से पटमदा और मुसाबनी के दूरस्थ क्षेत्रों में एनीमिया जांच अभियान का विस्तार करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, एसीएमओ डॉ जोगेश्वर प्रसाद, डॉ रंजीत पांडा, डॉ ए मित्रा, डॉ मृत्युंजय धावड़िया, डॉ. ओ.पी केशरी सहित, सभी एमओआईसी, डीपीसी, डीपीएम, डीडीएम, बीएएम, बीपीएम, बीडीएम व स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चक्रधरपुर में वीर शहीद रघुनाथ महतो का 248वां शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया

चक्रधरपुर: चुहाड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो के 248वें शहादत दिवस के अवसर पर झारखंड कुड़मालि भाषा विकास परिषद, राखा (आसनतालिया, चक्रधरपुर)...

सरायकेला में भैरव पूजा के साथ चैत्र पर्व का भव्य आगाज, पारम्परिक ‘परिखण्डा’ नृत्य ने मोहा मन

सरायकेला। जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान माने जाने वाले चैत्र पर्व (छऊ महोत्सव) का विधिवत शुभारंभ रविवार को भैरव पूजा के साथ हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

थम नहीं रहे हादसे : सरायकेला जिले के कांदरबेड़ा में हाईवा व ट्रक में जोेरदार टक्कर, सिदगोड़ा निवासी चालक की मौके पर ही मौत,...

सरायकेला : कोल्हान की तीनों जिले में प्रशासन की आेर से जागरूता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के मकसद से...

मानगो आजादनगर में गणगोर स्वीट्स के पास दो युवकों ने खुलेआम लहराए हथियार, मची अफरा-तफरी, इलाके में दहशत

पत्नी की सरेआम पिटाई कर रहा था आरोपी, जुटने लगी भीड़ तो डराने को लहराए हथियार, कुछ युवकों ने पकड़ने की कोशिश तो हो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत