
यूट्यूब (Youtube) दुनिया की सबसे बडी वीडियो लाइब्रेरी (Video Library) है।
यहाँ आप किसी भी प्रकार के वीडियो (Video) देख और अपलोड कर सकते हैं। लेकिन इसके बारे में कुछ बाते ऐसी भी हैं, जिन्हें शायद कम ही लोग जानते हैं। आईये जानते हैं, 10 मजेदार बातें यूट्यूब के बारे में।
पेपल (PayPal) कंपनी के कर्मचारी चाड हर्ले, स्टीव चैन और जावेद करीम ने फरवरी 2005 में यूट्यूब को बनाया था।
यूट्यूब पर अपलोड किया गया सबसे पहला वीडियो मी ऐट द ज़ू (Me at the zoo) है जिसे 23 अप्रैल 2005 को रात 8: 27 पर अपलोड किया गया था।यह वीडियो तब अपलोड किया गया जब यूट्यब के सह संस्थापक जावेद करीम एक चिडियाघर देखने गये थे।यूट्यब ने मोबाइल के लिए 15 जून 2007 को साइट लांच की थी।
दुनिया की सबसे बडी कंपनी गूगल ने 14 नबंवर 2006 को यूट्यूब का अधिग्रहण कर लिया था।
ऐसा माना जाता है कि वर्ष 2004 में हिन्द महासागर में आई सुनामी की वीडियो ऑनलाइन (Videos Online) न मिलने की वजह से संस्थापकों के दिमाग में यूट्यूब बनाने का आयडिया आया था।यूट्यूब का प्रारंभिक मुख्यालय साइन मेटिओ, कैलिफोर्निया में एक पिज़्ज़ेरिया जापानी रेस्तरां के ऊपर स्थित था।वर्ष 2010 से इसका मुख्यालय सैन ब्रूनो, कैलीफोर्निया में स्थानांतरण कर दिया गया है।
यूट्यूब का डोमेन नेम www.youtube.com 14 फरवरी 2005 को एक्टिव हो गया था।दुनियां भर में लाखों लोग यूट्यूब पर चैनल बनाकर गूगल एडसेन्स के माध्यम से पैसे कमा रहे हैं।

