रांची जिला स्कूल में आग लगने से दो कमरे क्षतिग्रस्त
राजधानी रांची के एक जिला स्कूल में आग लगने से फायर ब्रिगेड द्वारा काबू पाने से पहले दो कमरे नष्ट हो गए.
रांची- राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक जिला स्कूल में आज सुबह आग लग गयी.
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि एक कमरे से दूसरे कमरे तक फैल रही थीं.
सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
आग लगने से स्कूल के दो कमरे पूरी तरह जल गये.
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया गया.
इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी जिला स्कूल पहुंची और आग पर काबू पाया.
