Ram katha in bistupur: कन्या भ्रूण हत्या को सतश्री ने बताया सबसे बड़ा पाप, पिता के लिए श्रीराम के त्याग को कहा बेमिसाल

बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में श्री राम कथा का चतुर्थ दिन

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में चल रही श्रीराम कथा में सूरत (गुजरात) से आए  प्रख्यात कथावचक सतश्री ने कथा के पांचवें दिन गुरुवार को राम के वनगमन का प्रसंग सुनाया.

संतश्री ने कहा कि जब राम ने भरत को राजगद्दी सौंपी, तो उस समय भरत व राम में जो संवाद हुआ, वह भाई-भाई के प्रेम का अतुलनीय उदाहरण बन गया. पिता पुत्र के लिए हर त्याग करता है, लेकिन आज कोई पुत्र पिता के लिए इतना बड़ा त्याग नहीं कर सकता.संतश्री ने एक कविता सुनाकर एक पिता के विशाल हृदय का उदाहरण दिया.

बिष्टुपुर स्थित भोपाल मैदान में श्रीराम कथा का श्रवण करने पहुंची महिलाएं

भारतीय संस्कृति पूरी दुनिया को सुख-शांति का उपाय बताने वाली संस्कृति है.बिजनेस में दो चीज महत्वपूर्ण है, पहला प्रोडक्ट की क्वालिटी और दूसरी अच्छी मार्केटिंग होनी चाहिए. भारतीय संस्कृति का प्रोडक्ट अच्छी ही है, बस मार्केटिंग करने की आवश्यकता है.

नारी शक्ति का बखान करते हुए कहा कि जो कन्या की हत्या करता है, वह पाप भगवान कभी सहन नहीं करेंगे. कोई भी प्रकार से भ्रूण हत्या नहीं करनी चाहिए. धरती पर इंसान ही है, जो कन्या की हत्या करता है. बेटा-बेटी में कोई दुराग्रह नहीं रखना चाहिए.स्वामी नारायण ने नारी को सशक्त बनाने के लिए कई मार्ग बताए हैं. जो महिलाएं भ्रूण हत्या बचाने के लिए जाे काम कर रही है, उनकी सराहना होनी चाहिए.गुजरात में भी पहले काफी भ्रूण हत्या हुई. शादी के लिए लड़की नहीं मिलती है.जहां लड़के मिलते हैं, वहां ऐसे-ऐसे डिमांड होते हैं कि लोग चकित हो जाएंगे.   

प्रवचन की शुरुआत स्वामी नारायण गाइए…भजन से की, जिसमें उन्होंने शास्त्रीय गायन की प्रतिभा श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.

सतश्री ने बताया कि आज मैं दलमा जंगल गया था, भगवान का दर्शन करने. गुजरात के गिर और कच्छ का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने व्यापक प्रचार कराया. अमिताभ बच्चन कहते थे, कच्छ नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा. देश में ऐसे कई स्थान हैं, बस उन्हें प्रचार की आवश्यकता है.

कथा श्रवण करने वालों में अमरप्रीत सिंह काले, रघुनाथ पांडेय, दीपक भालोटिया, दिनेश अग्रवाल, प्रकाश कामेलिया (रांची), प्रवीण चौहान (धनबाद), हरिशंकर सोंथालिया, सुरेश सोंथालिया, राजेश चावडा, दिनेश सोंथालिया, किशन सोंथालिया, महेश सोंथालिया, विपिन भाई आडेसरा, आनंद चौधरी, दिलीप गोयल, बीएन शर्मा, जयेश अमीन, भरत वसानी,  पवन शर्मा, संजय शर्मा  आदि उपस्थित थे.

—————–

यूट्यूब पर भी उठा सकते कथा का आनंद

बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में सतश्री की राम कथा प्रतिदिन संध्या चार बजे से प्रारंभ होती है.जो श्रद्धालु किसी कारणवश नहीं आ सकते वे यूट्यूब चैनल ‘सतश्री हिंदी’ पर कथा का जीवंत प्रसारण देख व सुन सकते हैं.

 सहयोगी संस्थाएं: श्री गुजराती सनातन समाज, श्री जलाराम सत्संग मंडल, श्री स्थानकवासी जैन संघ, श्री प्रभु प्रेमी संघ, उत्कल एसोसिएशन महिला शाखा, जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद, शाकंभरी माता परिवार, मारवाड़ी युवा मंच सुरभि शाखा, महासर माता परिवार, सिंहभूम चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री, अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच, भायली मंडल, राणी सती सत्संग समिति, श्री बालाजी भक्त मंडल, जीण माता परिवार, राधा रानी परिवार, सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन, तुलसी भवन, पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, श्री टाटानगर गौशाला कमिटी, राजस्थान ओसवाल जैन संघ, श्री राम मंदिर कमिटी, श्री सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर कमिटी, जमशेदपुर ओसवाल समाज, प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर व झारखंड क्षत्रिय संघ.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या का सीएम डीके शिवकुमार पर निशाना, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

बेंगलुरु, 15 जून (आईएएनएस)। बेंगलुरु से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्य ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

बिरसानगर पीएम आवास लाभुकों ने सरयू राय को किया सम्मानित, 19 जून को फ्लैट की चाबी मिलने पर जताया आभार

जमशेदपुर : बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने सोमवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का अभिनंदन कर उनके संघर्ष और सहयोग...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंडः राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी के नामांकन पर आपत्तियां, 10 जून को सुनवाई

रांची, 9 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हो रहे चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के नामांकन...

‘सारे भेद खुल गए, राजदार न रहा’, तृणमूल कांग्रेस में फूट पर भाजपा नेता ने कसा तंज

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस में पड़ी फूट को लेकर कटाक्ष किया है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत