Ram katha bistupur: बिष्टुपुर गोपाल मैदान में राम कथा में उमड़े श्रद्धालु, सतश्री बोले- जहां प्रेम होता है, वहीं  प्रकट हो जाते भगवान

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में 12 से 18 मार्च तक चल रही श्रीराम कथा में सूरत (गुजरात) से आए परम पूज्य सतश्री प्रवचन दे रहे हैं.कथा के दूसरे दिन सोमवार को सतश्री ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया.

  उन्होंने कहा कि कौशल्या के उदर में जब श्रीरामचंद्र ने जब प्रवेश किया, उस वक्त पृथ्वी पर पाप काफी बढ़ गया था. मनुष्य से देवता तक चिंतित थे कि इस पाप से मुक्ति कैसे मिलेगी. ऋषियों ने कहा कि भगवान का अवतार होगा, वही पृथ्वी को पाप से मुक्त करेंगे. जब भगवान शंकर से पूछा गया कि भगवान कहां मिलेंगे, तो उन्होंने कहा कि जहां प्रेम प्रकट होगा, भगवान वहीं प्रकट हो जाएंगे.

सतश्री ने उदाहरण दिया कि काष्ठ में अग्नि होती है, लेकिन वह दिखाई नहीं देता है, उसे पकड़ने पर दाह या ताप भी महसूस नहीं होता. लेकिन जब उसे जलाया जाता है तो उसी में से अग्नि प्रकट होती है, वही काष्ठ जलकर राख हो जाता है. इसी तरह आप जहां भी निस्वार्थ भाव से भगवान को याद करते हैं, तो भगवान प्रकट हो जाते हैं।सतश्री ने प्रेम, प्यार, प्रीति, अनुराग, आसक्ति, भक्ति आदि की विस्तृत व्याख्या की. अपना सर्वस्व न्योछावर करना ही प्रेम है. प्रेम में त्याग, समर्पण और वैराग्य होता है। उन्होंने प्रेम सूर्योदय  और वासना सूर्यास्त है।प्रेम शांति और वासना अशांति उत्पन्न करता है. 

अनुष्ठान को सफल बनाने में श्री राम कथा समिति के सुरेश सोंथालिया, राजेश चावडा, किशन सोन्थालिया, महेश सोन्थालिया, विपिन भाई आडेसरा, बीएन शर्मा, जयेश अमीन, भरत वसानी, पवन नरेड़ी सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना आदि सक्रिय हैं.

यूट्यूब पर भी उठा सकते कथा का आनंद

बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में सतश्री की राम कथा में जो श्रद्धालु किसी कारणवश नहीं आ सकते वे यूट्यूब चैनल ‘सतश्री हिंदी’ पर कथा का जीवंत प्रसारण देख व सुन सकते हैं. कथा शाम 4 बजे शुरू होती है.

सहयोगी संस्था : श्री गुजराती सनातन समाज, श्री जलाराम सत्संग मंडल, श्री स्थानकवासी जैन संघ, श्री प्रभु प्रेमी संघ, उत्कल एसोसिएशन महिला शाखा, जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद, शाकंभरी माता परिवार, मारवाड़ी युवा मंच सुरभि शाखा, महासर माता परिवार, सिंहभूम चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री, अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच, भायली मंडल, राणी सती सत्संग समिति, श्री बालाजी भक्त मंडल, जीण माता परिवार, राधा रानी परिवार, सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन, तुलसी भवन, पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, श्री टाटानगर गौशाला कमिटी, राजस्थान ओसवाल जैन संघ, श्री राम मंदिर कमिटी, श्री सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर कमिटी, जमशेदपुर ओसवाल समाज, प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर व झारखंड क्षत्रिय संघ.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मथुरा नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत...

जमशेदपुर में मछलियों की मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, विधायक सरयू राय ने उठाए प्रदूषण पर सवाल

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बाबुडीह के पास स्वर्णरेखा नदी और धातकीडीह तालाब में बड़ी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

गढ़वा में सड़क पर हुई अनोखी शादी, बिना बारात सिंदूर

गढ़वा में पुलिस छापेमारी के बाद चार जोड़ों ने थाने के बाहर सड़क पर बिना रस्मों के सिंदूर भरकर शादी की, घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा में है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा पहुंचे देवघर, पूजा-अर्चना के बाद हवाई अड्डा के लिए रवाना

देवघर : असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा बुधवार को देवघर पहुंचे। वहां उनका स्वागत किया गया। स्वागत के बाद मुख्यमंत्री सांसद निशिकांत दुबे...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत