Ranchi rajbhawan gheraw: अडानी मामले में और आक्रामक हुई कांग्रेस, 13 मार्च को रांची में राजभवन का करेगी घेराव
जमशेदपुर : एलआईसी और एसबीआई द्वारा अडानी ग्रुप को दिये गए लोन के मामले में केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार में संलिप्त रहने का आरोप लगानेवाली कांग्रेस अब अपने आंदोलन को और धार देने चली है. इस मामले में 13 मार्च को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा रांची में राजभवन का घेराव किया जायेगा.
इस कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम समेत राज्य भर से कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल होंगे और केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रकट करेंगे.
इस आंदोलन की तैयारी को लेकर लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने एक बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई जिसमें पार्टी के प्रदेश महासचिव सह पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी मौजूद रहे, इस दौरान राजभवन घेराव को लेकर उन्होने तमाम जिला पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये,
बैठक मे पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे.
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अडानी और उनके जैसे दूसरे कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए देश को लूट रही हैं, देश के तमाम पब्लिक सेक्टर को बेचा जा रहा हैं, देश मे महंगाई चरम सीमा पर है लेकिन केंद्र सरकार सिर्फ कारपोरेट घरानो को लाभ पहुंचाने मे जुटी हुई हैं. ऐसे मे कांग्रेस पार्टी इसके विरोध में 13 मार्च को रांची में राजभवन का घेराव कर केंद्र सरकार का विरोध करेगी.
