Kadma ramnagar park: टाटा स्टील की ओर से कदमा रामनगर क्षेत्र के लोगों को दिया गया नए पार्क का तोहफा, बन्ना व विद्युत ने किया उद्घाटन

जमशेदपुर: टाटा स्टील ने अपने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी यानी सीएसआर के तहत कदंमा रामनगर के लोगों को नए पार्क का तोहफा दिया है. शुक्रवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री व क्षेत्रीय विधायक बन्ना गुप्ता जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो टाटा स्टील के वी पी चाणक्य चौधरी आदि ने संयुक्त रूप से इस पार्क का उद्घाटन किया. शनिवार से इस पार्क को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा.

इस मौके पर अपने संबोधन में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि इस भागदौड़ की जिंदगी में जहां लोग मोबाइल में अपना सारा समय दे रहे हैं व अपने आप को बंद कमरे में कैद कर रहे हैं.ऐसे में नवनिर्मित पार्क स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होगा. बन्ना ने कहा कि पार्क में भी और कई सुविधाएं बहाल की जाएंगी.

  इस पार्क को इस तरह से बनाया गया है कि बच्चे तो खेल ही सकेंगे. साथ ही साथ बड़ों के लिए जिम की भी व्यवस्था इस पार्क में की गई है, 

इधर उद्घाटन के दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और सांसद विद्युत वरण महतो स्वयं जिम करते नजर आए, इस पार्क के उद्घाटन होने से स्थानीय लोगों में काफी खुशी का माहौल देखा गया.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर के मिलानी हॉल में रविवार को मेगा रक्तदान शिविर

जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन, द मिलानी, टाटा स्टील फाउंडेशन एवं ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 14 जून...

बिहार: एक घंटे की बारिश से सासाराम सदर अस्पताल में भरा पानी, आलोचनाओं का सिलसिला शुरू

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार में भारी बारिश की पहली लहर ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन इसने रोहतास जिले के सासाराम सदर...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक में 23 दलों के शामिल होने की संभावना, कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। विपक्षी एकजुटता को ज्यादा मजबूत करने को लेकर इंडिया ब्लॉक की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को आयोजित होने जा रही...

साकची हाई स्कूल में दो दिवसीय कला कार्यशाला ‘शिमुल-26’ का शुभारंभ, कलाकारों को मिलेगा रचनात्मक मंच

जमशेदपुर : आर्टिस्ट फोरम ऑफ जमशेदपुर और साकची हाई स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कला कार्यशाला ‘शिमुल-26’ का शुभारंभ सोमवार को साकची...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत