Banna gupta meets shankaracharya: शंकराचार्य सदानंद सरस्वती जी से बन्ना गुप्ता ने लिया आशीर्वाद, समीज आश्रम के चिकित्सालय को बेहतर बनाने में देंगे सहयोग
जमशेदपुर : शारदापीठ के जगदगुरु शंकराचार्य सदानंद सरस्वती जी महाराज पहली बार जमशेदपुुर पहुंचे. वे जे रोड सोनारी स्थित अपने भक्त इंद्रजीत मल्लिक के निवास पर ठहरे हैं. शंकराचार्य मनोहरपुर स्थित समीज आश्रम (विश्व कल्याण आश्रम) में पांच दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में भाग लेने के लिए वहां आए हुए थे. शंकराचार्य जी महाराज जी से आशीर्वाद लेने सूबे के स्वास्थ्य मंत्री सह विधायक बन्ना गुप्ता भी पत्नी संग इंद्रजीत मल्लिक के आवास पर पहुंचे. मंत्री ने शंकरचार्य से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं समीज आश्रम मनोहरपुर स्थित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती चिकित्सालय को बेहतर बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया. शंकराचार्य सदानंद सरस्वती जी 11 मार्च को रांची होते हुए अहमदाबाद के लिए प्रस्थान कर जाएंगे.
