Bagbera water scheme: बूंद बद पानी को तरस रहे लोगों का टूटा धैर्य, बंद बागबेड़ा जलापूर्ति योजना को शुरू कराने को लेकर किया पैदल मार्च


जमशेदपुर : बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना के कई साल से बंद निर्माण कार्य को तुरंत शुरू कराने की मांग को लेकर रविवार को आयोजित पदयात्रा में सैकड़ों महिलाएं डेकची व बाल्टी जैसे जलपात्रों को लेकर शामिल हुईं. इस विशाल पैदल मार्च में  इनका यह अंदाज आकर्षण का केंद्र बना रहा. इस आंदोलन में महिलाओं के अलावा बड़ी संख्या में पुरूष भी शामिल हुए. इनमें कई जन प्रतिनिधि भी थे.
बागबेड़ा स्थित लाल बिल्डिंग दुर्गा पूजा मैदान से टाटानगर स्टेशन चौक तक विशाल पैदल मार्च निकाला गया. इसके आयोजकों में शामिल पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव ने घोषणा की है कि यदि पैदल मार्च आंदोलन से बात नहीं बनी तो आंदोलन का अगला व निर्णायक केंद्र उपायुक्त कार्यालय होगा. वहां पर बेमियादी अनशन किया जाएगा.  इसके अलावा बागबेड़ा से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक मानव श्रृंखला बनाई जाएगी. इस जलापूर्ति योजना के पूरा नहीं होने से करीब ढाई लाख लोगों को गंभीर पेजजल संकट का सामना कई वर्षों से करना पड़ा रहा है.
 बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना की नींव 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रखी थी. शुरू के तीन वर्ष तक को काम हुए पर बाद में बंद कर दिए गए.
काम शुरू कराने को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ कई बार आंदोलन भी किया पर अभी तक मिलता रहा है सिर्फ आश्वासन.
खास बात यह कि 237 करोड़ की योजना में पूर्व की कार्यपालक एजेंसी आइएलएफएस 211 करोड़ का भुगतान प्राप्त करने के बाद काम को अधर में लटका दिया. नतीजतन इस एजेंसी को विभाग की ओर से काली सूची में डालते हुए बाकी बचे काम को पूरा करने के लिए नया टेंडर नई एजेंसी को दिया गया है.
चूंकि नई एजेंसी ने भी अभी तक काम शुरू नहीं किया है. इसीलिए विभाग पर दबाव बनाने के लिए रविवार को पदयात्रा आंदोलन का शंखनाद किया गया था.  
इस प्रसंग में यह बताना लाजिमी होगा कि गर्मी की आहट के साथ ही बागबेड़ा इलाके में पानी का जलस्तर नीचे जाने लगा है. क्षेत्र के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल होती है आसान: सीएम मोहन यादव

भोपाल, 15 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि परिवार में गरीबी, कठिनाई के बावजूद हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल आसान होती...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

राजनगर में आयरन लदे दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौत

राजनगर : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह डीवीसी के समीप आयरन लदे दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत में एक चालक...

आदित्यपुर में लालू के 79वें जन्मदिन पर 79 पाउंड का केक काटा, पुरेंद्र बोले- लालू व्यक्ति नहीं, विचारधारा हैं

गम्हरिया : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री Lalu Prasad Yadav के 79वें जन्मदिन के अवसर पर लालू विचार केंद्र,...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत