Sidgora suryadham ramakatha: सिदगोड़ा सूर्यधाम परिसर में रामकथा, जमशेदपुर पूर्व हुआ राममय


जमशेदपुर: सिदगोड़ा सूर्यधाम परिसर में स्थित राममंदिर की स्थापना की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित आठ दिवसीय रामकथा का आयोजन इतने भव्य व बड़े पैमाने पर शुरू हुआ है कि पूरा जमशेदपुर पूर्व ही राममय हो गया है. पूर्व मुख्यमंत्री व सूर्यधाम के मुख्य संरक्षण रघुवर दास की पहल पर श्रीराम महोत्सव के नाम से हो रहे इस आयोजन मे पूरी भाजपा, रघुवर से जुड़े तमाम लोग व अन्य संगठन शिद्दत से जुटे हैं. मंगलवार को शोभा यात्रा से इस कथा का आगाज हुआ. पूरे तामझाम व भक्तिभाव के साथ निकली इस भव्य शोभा यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए थे. उनसे ज्यादा की संख्या में सडक़ पर खड़ा होकर लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था.
मंगलवार को शोभायात्रा को लेकर लोगों में जिस कदर उत्साह सिरचढक़र बोला उससे साफ संकेत मिल गया था कि रामकथा को लोगों का भारी समर्थन मिलेगा.
बुधवार को कथा की औपचारिक शुभारंभ हुआ. राम की नगरी अयोध्या से पधारीं मर्मज्ञ कथा वाचिका पंडित गौरांगी गौरी जी की ओजपूर्ण शैली में सूर्य धाम परिसर से शंख मैदान में खास तौर पर बनाए गए पंडाल में बैठे हजारों श्रद्धालु कथा का श्रवण कर निहाल हो गये.


पहले दिन रामकथा महिला पर डाला प्रकाश
बुधवार पहले दिन गुरु महिमा व  श्रीराम कथा महिमा से जुड़े प्रसंग को सुनाते हुए 24 वर्षीया पंडित गौरांगी गौरी जी ने उपस्थित हजारों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. पंडित गौरांगी गौरी जी ने कहा कि श्री राम कण-कण में रमण करने वाली शक्ति है और श्री राम की कथा श्रवण करने से इंसान भवसागर से पार हो जाता है. इसकी महिमा जितनी कही जाए, कम ही है। जो भगवान की कथा को श्रवण कर अपने जीवन में चरितार्थ करते हैं उसका जीवन धन्य हो जाता है.
गुरु महिमा का वर्णन करते हुए गौरी जी ने कहा कि भगवान जगत गुरु हैं, मनुष्य के जीवन में किसी न किसी गुरु की आवश्यकता रहती है. मनुष्य का जीवन बिना गुरु के अधूरा माना जाता है. गुरु के बिना ज्ञान नहीं मिलता और बिना ज्ञान के ईश्वर की प्राप्ति नहीं होती. जीवन रूपी पतंग की डोर गुरु  के हाथ में होने से वे उसे ऊंचाई तक ले जाते हैं, जिससे सही दिशा में चलकर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है.


रघुवर व दीपक प्रकाश ने की व्यासपीठ की पूजा  
कथा प्रारंभ से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने व्यास पीठ एवं कथा व्यास का विधिवत पूजन किया. पूजन पश्चात श्री अयोध्याधाम से पधारीं मर्मज्ञ कथा वाचिका पंडित गौरांगी गौरी जी का स्वागत किया गया. कथा में सात सदस्यीय संगीत मंडली ने मधुर व मनमोहक भजन प्रस्तुत कर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया.


इनकी रही उपस्थिति  
श्रीराम कथा में सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, नीरज सिंह, बिनोद राय, अमरजीत सिंह राजा, संतोष यादव, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, महामंत्री अखिलेश चौधरी, रूबी झा, कृष्ण मोहन सिंह, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, अधेन्दू बनर्जी, लक्ष्मीकांत सिंह, प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा एवं तृतीय वर्षगांठ आयोजन समिति के संयोजक गुंजन यादव, दिनेश कुमार, राकेश सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, खेमलाल चौधरी, बबुआ सिंह, गुरुदेव सिंह राजा, कमलेश साहू, महेंद्र यादव, मंजीत सिंह, अभिमन्यु सिंह चौहान, कुमार अभिषेक, संतोष कुमार, राकेश राय, सुशील पांडेय, अमित उपाध्याय, निकेत सिंह, प्रेमचन्द भगत, धनेश्वर सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कल्याण बनर्जी को टीएमसी नहीं, टीएमसी को ‘कल्याण’ की जरूरत है : रिजू दत्ता

कोलकाता, 13 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से निलंबित नेता रिजू दत्ता ने पार्टी के अंदर हालिया विवादों को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने...

पीएम आवास आवंटन मामला : सरयू राय ने कहा-15 जून तक आवंटन करा दीजिए मंत्रीजी

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक ने प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से अपील की है कि 15 जून तक पीएम...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई

विशाखापत्तनम, 10 जून (आईएएनएस)। विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में सोमवार को हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। बुधवार को...

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, पंचायत प्रधानों का शपथ ग्रहण अब जिला स्तर पर होगा

शिमला, 6 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायत प्रधान और उपप्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। उद्योग...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत