समाजवादी पार्टी ने श्रीरामचरितमानस के अपमान का विरोध करने वाली अपनी दो नेताओं को पार्टी से हटाया

सोनाली मिश्रा

उत्तरप्रदेश में हालांकि अभी चुनाव दूर हैं, परन्तु ऐसा प्रतीत होता है जैसे समाजवादी पार्टी ने यह निश्चित कर लिया है कि किस लाइन पर उसे चुनाव लड़ना है। और वह है श्रीरामचरित मानस के बहाने जातीय भावनाएं भड़काकर! यही कारण है कि स्वामी प्रसाद मौर्य को जहां इस बात को लेकर रोका नहीं जा रहा है कि वह श्रीरामचरित मानस के बहाने नित्य ही अपमानजनक टिप्पणियाँ कर रहे हैं तो वहीं उन्हें चुप कराया जा रहा है जो श्रीरामचरितमानस के पक्ष में बोल रहे हैं।

यही कारण है कि समाजवादी पार्टी ने अपनी दो तेजतर्रार, वफादार एवं युवा नेताओं को पार्टी से हटा दिया है। ये दोनों ही नेत्रियाँ इस बात को लेकर मुखर थीं कि आखिर क्यों समाजवादी पार्टी इस प्रकार की गन्दी हरकत कर रही है।

श्रीमती रोली तिवारी मिश्रा और सुश्री ऋचा सिंह को समाजवादी पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 16, 2023

ये दो नेत्रियाँ हैं प्रयागराज से इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्र संघ की अध्यक्ष डॉ ऋचा सिंह तथा दूसरी हैं डॉ रोली तिवारी मिश्रा। रोली उस समय से ही स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा श्री रामचरित मानस के अपमान पर आवाज उठाती आ रही हैं, जिस दिन से पहली बार स्वामीप्रसाद मौर्य ने इस प्रकार की हरकतें की थीं। रोली ने तभी से स्वामी प्रसाद मौर्य का विरोध करना आरम्भ कर दिया था।

यह चर्चाएँ होने लगी थीं कि पार्टी आखिर क्या करेगी? स्वामी प्रसाद मौर्य के मार्ग पर चलेगी या फिर रोली तिवारी को भी स्पेस मिलता रहेगा। परन्तु समाजवादी पार्टी में अब जैसे यह निर्धारित हो गया है कि आगे उन्हें किस सोच पर जाना है और यह कई और नेत्रियों एवं नेताओं के सोशल मीडिया को देखकर लगने लगा है कि समाजवादी पार्टी वह वामपंथी विमर्श आगे लेकर जाना चाहती है, जिसे आज तक इस प्रदेश की जनता ने स्वीकारा नहीं है।

वैसे भी पूर्व सपा सुप्रीमो स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव पर यह दाग रहा ही कि उन्होंने कारसेवकों पर गोली चलवाई थीं, और जनता उनसे इस बात को लेकर कई वर्षों तक भी नाराज है, परन्तु फिर भी यह बात अखिलेश यादव को समझ नहीं आ रही है कि उत्तर प्रदेश की जनता इस प्रकार की राजनीति को स्वीकार नहीं करती है।

वह प्रदेश जहां पर प्रभु श्री राम ने जन्म लिया और जहाँ पर आदरणीय तुलसीदासजी ने श्री रामचरित मानस की रचना की, वह ग्रन्थ जो आज तक हिन्दुओं के लिए आदर्श बना हुआ है, उसे लेकर अपमानजनक बयानबाजी शायद ही कोई सकारात्मक भाव से ले, वहां पर अखिलेश यादव यह कदम उठा रहे हैं, तो यह कहा जा सकता है कि वह पूरी तरह से वामपंथी विमर्श की कैद में हैं।

हालांकि डॉ ऋचा सिंह और डॉ रोली तिवारी मिश्रा इस बात को लेकर अडिग हैं कि उन्होंने सही काम किया है, उन्होंने कुछ गक्त नहीं किया है। डॉ रोली तिवारी ने लिखा कि प्रभु श्री राम, श्रीरामचरित मानस के सम्मान के लिए ऐसे हजारों निष्कासन स्वीकार हैं

16 वर्षों की निष्ठा के इस पुरस्कार के लिए आभार आदरणीय @yadavakhileshजी
राष्ट्रद्रोहियों,सनातन धर्मद्रोहियों,रामद्रोहियों के खिलाफ़ आवाज़ उठाती थी उठाती रहूँगी
सनातन धर्म के स्वाभिमान
प्रभु श्रीराम,श्रीरामचरितमानस के सम्मान के लिए ऐसे हज़ारों निष्कासन स्वीकार#धर्मो_रक्षति_रक्षितः pic.twitter.com/2qUMkwkXFO

— Dr Roli Tiwari Mishra पण्डित डॉ रोली तिवारी मिश्रा (@RoliTiwariMish1) February 17, 2023

वहीं समाजवादी पार्टी द्वारा इस प्रकार निष्कासन पर डॉ ऋचा सिंह ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्हें बिना कारण बताओ नोटिस के हटा दिया गया है और उन्होंने यह भी कहा श्री रामचरित मानस इस देश की आत्मा है और किसी को भी इस प्रकार अपमान करने का अधिकार नहीं है

डॉ ऋचा ने संविधान की मूल प्रति का चित्र भी साझा करते हुए लिखा कि

संविधान की मूल प्रति पर उपस्थित मर्यादा पुरुषोत्तम की तस्वीर यह साफ करती है कि राम राज्य के सारे मूल्यों का समायोजन संविधान में किया गया है।

प्रभु श्रीराम जी की प्रभु सत्ता को कहाँ कहाँ से मिटाने का प्रयास करियेगा।

संभव नहीं है इस देश में।

इन दोनों नेताओं के निष्कासन एवं इन दोनों को ही मिलने वाली जातिसूचक टिप्पणियों ने एक बात स्पष्ट कर दी है कि अब समाजवादी पार्टी की राजनीतिक दिशा और भी अधिक श्रीराम विरोधी हो गयी है।

सपा की पूर्व नेत्री ऋचा सिंह जी पर एक वर्ग विशेष के कार्यकर्ताओं द्वारा अमर्यादित टिप्पणी बेहद निंदनीय. जातिवाद के नफरत में अंधे ऐसे कुछ घटिया लोगों के कारण पूरे समाज को गलत कहना भी सही नहीं. आपके तर्क हैं तो मर्यादित भाषा में रखिए.@RichaSingh_Alld जी को भगवान और शक्ति दें

— Shubham shukla (@ShubhamShuklaMP) February 17, 2023

कई वरिष्ठ पत्रकार भी, ये कहते हुए ट्वीट कर रहे हैं कि अच्छा है कि अखिलेश यादव ने अपनी राजनीति तय कर ली है

रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह, दोनों युवा महिला नेता तर्कों, तथ्यों के साथ बात रखती हैं। रामचरितमानस पर स्तरहीन टिप्पणी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पर दोनों ने निशाना साधा। दोनों को समाजवादी पार्टी ने निकाल बाहर किया। अच्छा है कि, अखिलेश यादव ने अपनी राजनीति तय कर ली है। https://t.co/R3kV5yU7rw

— हर्ष वर्धन त्रिपाठी 🇮🇳Harsh Vardhan Tripathi (@MediaHarshVT) February 16, 2023

इस निर्णय के विरोध में सोशल मीडिया पर टिप्पणियाँ हो रही हैं और सपा के लिए यही कहा जा रहा है कि पार्टी को प्रभु श्री राम सद्बुद्धि दें!

(यह स्टोरी हिंदू पोस्ट की है और यहाँ साभार पुनर्प्रकाशित की जा रही है.)

(यह आलेख लेखक के व्यक्तिगत विचारों, दृष्टिकोणों और तर्कों को व्यक्त करता है। कॉलम और लेखों में व्यक्त किये गये विचार किसी भी तरह से टाउन पोस्ट, इसके संपादक की राय या इसकी संपादकीय नीतियों या दृष्टिकोण को इंगित नहीं करते हैं.)

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘शोले’ के मशहूर डायलॉग ‘आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ,’ ममता बनर्जी पर फीट बैठता है : कीया घोष

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। भाजपा की नेता और प्रवक्ता कीया घोष ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कई...

विदेशी फंडिंग मामले में न्यूजक्लिक और प्रबीर पुरकायस्थ को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, एफआईआर और ईसीआईआर रद्द

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। विदेशी फंडिंग से जुड़े बहुचर्चित मामले में न्यूज पोर्टल न्यूजक्लिक और उसके एडिटर-इन-चीफ प्रबीर पुरकायस्थ को दिल्ली हाईकोर्ट से...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

साकची हाई स्कूल में दो दिवसीय कला कार्यशाला ‘शिमुल-26’ का शुभारंभ, कलाकारों को मिलेगा रचनात्मक मंच

जमशेदपुर : आर्टिस्ट फोरम ऑफ जमशेदपुर और साकची हाई स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कला कार्यशाला ‘शिमुल-26’ का शुभारंभ सोमवार को साकची...

इंडिया अलायंस की बैठक पर भाजपा नेताओं का पलटवार, कहा- बिखरा हुआ गठबंधन

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। 8 जून को दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर भाजपा के नेताओं ने विपक्षी दलों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत