हेमंत सोरेन की आदिवासी-विरोधी सरकार ने झारखंड को तबाह कर दिया: अमित शाह

चाईबासा में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित कर 2024 के चुनावी युद्ध का शंखनाद किया

झारखंड में नौकरी के नाम पर युवाओं के साथ और खतियान के नाम पर आदिवासियों के साथ धोखा हुआ है: अमित शाह

चाईबासा: अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे के तहत शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चाईबासा पहुंचे. यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने 2024 चुनावी शंखनाद करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया.

मंच पर बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद थे. चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ.

अमित शाह को सुनने आये लोग चाईबासा की जनसभा में.

मंच पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, जमशेद सांसद विद्युत वरण महतो, बीडी राम, संजय सेठ, सुनील सिंह, समीर उरांव, सुनील सोरेन, पीएन सिंह, निशिकांत दुबे, सुदर्शन भगत, आदित्य साहू, रांची मेयर आशा लकड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी समेत अन्य नेता मौजूद रहे.

जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा. शाह ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड को तबाह कर दिया है. ये सरकार आदिवासी विरोधी सरकार है. पूरे भारत की गरीबी यहां से मिटाई जा सकती है, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. जब हमारी सरकार यहां थी तो हमारी सरकार ने यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युतीकरण जैसी योजनाओं पर काम शुरू किया था, लेकिन फिर ऐसी सरकार आई जिसने राज्य को तबाह करके रख दिया. अटल जी ने बिहार से राज्य को अलग करने की मांग को पूरा किया था.

चाईबासा में अमित शाह.

उन्होंने कहा कि इस राज्य का मुख्यमंत्री तो जनजाति वर्ग का है, मगर वह उन्हीं का विरोधी है. राज्य में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है. जबरन उनकी जमीन लूटी गई है. राज्य में घुसपैठिओं से रक्षा करने की जिम्मेदारी किनकी है, उनकी है या नहीं, उन्होंने पूछा. फिर कहा, लेकिन अपने वोट बैंक के लिए यहां की माता-बहनों के साथ जो वो कर रहे हैं, जनता उन्हें माफ नहीं करेगी. इसका परिणाम उन्हें 2024 में देखने को मिल जाएगा. 2024 में कमल खिल जाएगा.

उन्होंने कहा कि राज्य में नौकरी के नाम पर युवाओं और खतियान के नाम पर आदिवासियों के साथ धोखा हुआ है.

चाईबासा में जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह.

शाह ने कहा कि हमने एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया है. द्रौपदी मुर्मू जी आज देश की राष्ट्रपति है. ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी आदिवासी को ये पद दिया गया है.

वहीं, उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने आदिवासियों की जमीन बेचने का काम किया है. सोरेन सरकार घुसपैठियों के माध्यम से यहां के आदिवासियों की जमीन हड़पवाने का काम कर रही है. इस सरकार ने केवल और केवल भ्रष्टाचार किया है. इस बार झारखंड में परिवर्तन आएगा.

वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज भी लोग लाल पानी पीने को मजबूर हैं. झारखंड में विकास कोसों दूर है. वर्तमान सरकार लोगों की नहीं अपनी चिंता करती है. अपने परिवार की चिंता करती है. आज तो राज्य में लुटेरों और बिचौलियों की सरकार है. जो राज्य को लूट रहे हैं.

जनसभा को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी संबोधित किया.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में गरुड़ स्तंभ पर गरुड़ भगवान प्रतिष्ठापित

जमशेदपुर। इस जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु के वाहन श्री गरुड़ जी की प्रतिमा का अधिष्ठापन कार्य आज श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण...

ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर स्टेशन पर मंगलवार को ‘नागरिक हुंकार’, विधायक सरयू राय के नेतृत्व में होगा बड़ा धरना

जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर के रेल यात्रियों के सब्र का बांध अब टूट चुका है। यात्री ट्रेनों की लगातार होती लेटलतीफी के विरोध में मंगलवार,...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

डीजीएम लाइब्रेरी : एकमुश्त पंजीकरण शुल्क तय, सदस्य अब घर ले जा सकेंगे पुस्तकें

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों के लिए दिशोम गुरु मेमोरियल (DGM) लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया है। यह लाइब्रेरी...

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत