सीएम हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर में 500 बेड के अस्पताल भवन, मानगो फ्लाई ओवर का शिलान्यास किया

विपक्ष ने सरकार गिराने में पूरी ताकत झोंक दी है, पर सरकार काम करने में जुटी है: मुख्यमंत्री

जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज जमशेदपुर को कई उपहार दिये. पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार वे सोमवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया.

इस कार्यक्रम के लिए 1:45 पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोनारी एयरपोर्ट पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान पहुंचे. वहां वे लगभग दो घंटे तक रूके.

इस दौरान उन्होंने मानगो पुल सह फ्लाई ओवर, एमजीएम अस्पताल में 500 बेड के अतिरिक्त अस्पताल भवन का शिलान्यास ऑनलाइन किया.

इसके साथ ही उन्होंने आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों के बीच प्रमाण पत्र व परिसंपत्तियों का वितरण भी किया.

cm at gopal maidan 1
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गोपाल मैदान में.

इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर मुख्यमंत्री के साथ आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन, ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक रामदास सोरेन, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक समीर मोहंती, विधायक संजीव सरदार भी मौजूद थे.

इस मौके पर जिले की उपायुक्त सहित डीआईजी एसएसपी एवं तमाम अधिकारीगण भी मौजूद थे.

इस मौके पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने लोगों को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया.

उनकी सरकार की ओर से जिले में 500 बेड के अस्पताल और फ्लाईओवर का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किये जाने पर उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों को संबोधित करते हुए पहले तो योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी।

साथ ही विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष ने उनकी सरकार को गिराने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, मगर सरकार अपना काम करती जा रही है.

उन्होंने कहा कि विकास की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है जो वे किसी भी हाल में पूरा करेंगे. लोगों को संबोधित करने के उपरांत सैकड़ों लाभुकों के बीच करोड़ों की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.

इसके बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में भोजन करने के उपरांत सोनारी एयरपोर्ट से रांची के लिए रवाना हो गये.

सीएम हेमंत सोरेन गोपाल मैदान, जमशेदपुर में.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पलामू में दिनदहाड़े लूट: सीएससी संचालिका को गोली मारकर 3 लाख लूटे

पलामू : मेदिनीनगर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए, जहां लूटपाट के दौरान बदमाशों ने सीएससी संचालिका और उनके पति पर फायरिंग कर...

फिल सॉल्ट को सम्मानित करते दिखे शहर के रत्नेश पांडेय

जमशेदपुर। अपने आक्रामक बल्लेबाजी को लेकर प्रसिद्ध आरसीबी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फील साल्ट को रविवार की रात वानखेड़े स्टेडियम में सम्मानित करते हुए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में युवती पर खौलती चाय फेंकने की घटना पर उबाल, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

सोनारी में युवती पर खौलती चाय फेंकने की घटना से आक्रोश झारखंड क्षत्रिय संघ ने निकाली विरोध रैली महिलाओं की बड़ी भागीदारी फांसी की...

भाजपा जमशेदपुर महानगर की नई टीम का ऐलान, अनुभव और युवा जोश का संतुलन

== प्रदेश नेतृत्व की मुहर के बाद जारी हुई सूची == कुछ पद अब भी खाली, चर्चाओं का दौर तेज जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत