कान्ड्रा के एसकेजी कॉलोनी में चोरी

जमशेदपुर: कांड्रा थाना अंतर्गत एसकेजी कॉलोनी के क्वार्टर नम्बर बी-25 में बीती रात चोरों ने हाथ साफ करते हुए सनसनी फैला दी है.

बताया जा रहा है कि गृह स्वामी काशीनाथ दास सपरिवार दो दिन पूर्व भाई दूज मनाने अपनी बहन के घर टेल्को गए थे. इधर चोरों ने उनके घर के सामानों पर हाथ साफ कर दिया.

पड़ोसियों ने इसकी सूचना गृह स्वामी और पुलिस को दी. जहां पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. उधर चोरी की सूचना पर काशीनाथ दास का परिवार भागा- भागा पहुंचा.

घर के हालात को देखते उनके होश उड़ गए. काशीनाथ की पत्नी ने बताया कि उनके द्वारा सोसाइटी से कर्ज के रूप में तीस हजार रुपए लिए थे, जो गायब हैं. इसके अलावा जेवरात भी गायब हैं. घर का सारा सामान बिखरा हुआ है. पूरा जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि क्या- क्या गायब हुआ है.

बता दें कि पड़ोसियों ने सुबह घर में रखे अलमीरा, बक्सा, अटेची वगैरह खुला पाया एवं सारा सामान बिखरा पड़ा था. जिसकी सूचना मकान मालिक एवं पुलिस को दी गई थी. वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है. कॉलोनी के भीतर चोरी की घटना से कोलोनी वासी दहशत में हैं.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर स्टेशन के समक्ष विधायक सरयू राय के नेतृत्व में धरना शुरू

जमशेदपुर। यात्री ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के खिलाफ जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में मंगलवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर धरना...

साकची बंगाल क्लब में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को प्रदर्शनी शुरू

कोलकाता की संस्था “एनिग्मा” के तत्वावधान में 15वीं बार तीन दिवसीय प्री-बैसाखी आयोजन, 30 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा जमशेदपुर : महिलाओं द्वारा संचालित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत