सरयू राय का भ्रष्टाचार-विरोधी प्रतिनिधि सम्मेलन 11 अक्तूबर को राँची में

पूर्व मंत्री ने कहा – राज्य में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर, आंदोलन की जरूरत है

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सह राज्य के पूर्व मंत्री सरयू राय राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ आगामी 11 अक्टूबर को राजधानी रांची में भ्रष्टाचार विरोधी प्रतिनिधि सम्मलेन का आयोजन कर रहे हैं।

इस सम्मेलन में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से पांच-पांच प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जा रहा है।

ये प्रतिनिधि वैसे होंगे, जो भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने को सदैव तत्पर रहते हैं।

सरयू राय मीडिया से भ्रष्टाचार सम्मेलन के बारे में बात करते हुए।

इस सम्मेलन के आयोजन की जानकारी देते हुए विधायक सरयू राय ने एक वार्ता के दौरान कहा कि देश में इससे पूर्व भी भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन हुए है और सत्ता परिवर्तन भी हुआ है।

उन्होंने कहा कि आज राज्य में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और इसके खिलाफ एक बार फिर आंदोलन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे को रेखांकित करने के लिए इस इस सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें शामिल होने वाले प्रतिनिधियों का पहले रजिस्ट्रेशन किया जायेगा।

विधायक सरयू राय ने कहा कि भीड़ जुटाना उनका उद्देश्य नहीं है, बल्कि भ्रष्टाचार को समाप्त करना ही उनका लक्ष्य है।

 

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड में ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग तेज, पटमदा-बोड़ाम से मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन

पटमदा: झारखंड में बांग्ला भाषा, संस्कृति और शिक्षा के संरक्षण को लेकर ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग एक बार फिर तेज हो गई है।...

पटमदा में सिविल सेवा तैयारी को मिलेगा बढ़ावा, डिग्री कॉलेज जाल्ला में खुलेगा नि:शुल्क कोचिंग सेंटर

पटमदा : ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पटमदा डिग्री कॉलेज, जाल्ला में झारखंड सिविल सर्विसेज की...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

भामाशाह जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग तेज

जमशेदपुर में भामाशाह जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग को लेकर तेलिक साहू महासभा ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर स्टेशन पर मंगलवार को ‘नागरिक हुंकार’, विधायक सरयू राय के नेतृत्व में होगा बड़ा धरना

जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर के रेल यात्रियों के सब्र का बांध अब टूट चुका है। यात्री ट्रेनों की लगातार होती लेटलतीफी के विरोध में मंगलवार,...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत