टाटानगर रेल कर्मचारियों व सुरक्षा बलों ने तिरंगा यात्रा निकाली, स्वतंत्रता दिवस पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

जमशेदपुर: आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन से रेल कर्मचारियों व सुरक्षाबलों द्वारा रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई।

वहीं दूसरी ओर सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगातार आरपीएफ के जवान सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं।

आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर टाटानगर रेल प्रबंधन द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।

यह यात्रा टाटानगर रेलवे स्टेशन से शुरू हुई, जो कि मुख्य सड़क होते हुए सेकंड एंट्री गेट में आकर संपन्न हुई।

वहीं, सभी रेल कर्मचारी, रेल सुरक्षा बल के महिला व पुरुष जवान हाथों में तिरंगा लेकर इस महोत्सव में भाग लेते दिखे।

I Day railways
स्वतंत्रता दिवस के पूर्व टाटानगर रेलवे स्टेशन से निकली तिरंगा यात्रा।

इस अभियान के तहत जिन्होंने आजादी में अपने प्राणों की आहुति दी उनके बलिदान को याद किया गया। यात्रा के जरिए उनके बलिदान की स्मृति ताजा की गयी।

दूसरी तरफ, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगातार आरपीएफ के जवान टाटानगर रेलवे स्टेशन में गश्ती कर रहे हैं।

चाक-चौबंद सुरक्षा में डॉग स्क्वायड टीम की मदद ली जा रही है।

टाटानगर रेलवे स्टेशन के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर विशेष जांच की जा रही है, ताकि हर विपरीत परिस्थिति से निपटा जा सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

केरल: पहली बार बजट पेश करेंगे सीएम सतीशन, कर्ज के बीच संतुलन होगी सबसे बड़ी चुनौती

तिरुवनंतपुरम, 18 जून (आईएएनएस)। केरल की राजनीति और वित्तीय इतिहास में शुक्रवार को एक अहम क्षण दर्ज होने जा रहा है, जब मुख्यमंत्री वी.डी....

ग्रामीण सड़कों को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: सरकार ने वित्त वर्ष 2027 में 26,474 किमी नई सड़कों के निर्माण का लक्ष्य, 18,907 करोड़ रुपए का...

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में ग्रामीण सड़क संपर्क को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

भाजपा ने ऊपरी असम में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया

गुवाहाटी, 15 जून (आईएएनएस)। आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों से पहले असम में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आई है। सोमवार को ऊपरी असम के...

ड्यूटी रोस्टर में बदलाव के लिए रिश्वत लेते एमसीएल के सुरक्षा निरीक्षक को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 11 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ओडिशा में महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) के एक सुरक्षा निरीक्षक को 5,000 रुपये की रिश्वत...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत