हाट गम्हरिया में भालू ने युवक पर हमला कर घायल किया

जमशेदपुर: जमशेदपुर से सटे पश्चिम सिंहभूम के हाटगम्हरिया इलाके में एक भालू ने एक युवक पर हमला बोल दिया। इस हमले में युवक बुरी तरह जख़्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल लाया गया है।

घटना हाटगम्हरिया के बलियाडीह थाना अंतर्गत बिचाबुरु गाँव की है, जहाँ राम चंपिया नामक युवक पर भालू ने हमला बोल दिया था।

युवक सुबह लगभग सात बजे अपने खेत में काम करने गया था।

इसी बीच, उसके खेत में अचानक एक भालू प्रकट हो गया और उसने उसपर हमला कर दिया।

युवक ने भागने का भी प्रयास किया था, पर वह असफल रहा और भालू ने उसे जख़्मी कर दिया।

युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने खेत में पहुँचकर भालू को खड़ेदा।

इसके बाद घायल को स्थानीय अस्पताल और उसके बाद एमजीएम अस्पताल इलाज के लिए पहुँचाया गया।

सूत्रों के अनुसार विगत एक वर्ष से उस क्षेत्र में भालुओं का आतंक फैला हुआ है।

भालू के हमले में हाट गम्हरिया का युवक घायल

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिष्टुपुर में ऑटो-रैपिडो चालकों का उग्र प्रदर्शन, कम किराए के विरोध में सोमवार को बंद का ऐलान

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में ऑटो और रैपिडो चालकों ने घटती किराया दरों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। चालकों का कहना है...

जमशेदपुर में तेली साहू महासभा की आमसभा, जिला कमेटी पर वित्तीय अनियमितता के आरोप

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित जानकी भवन कुम्हारपाड़ा में रविवार को अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आमसभा आयोजित हुई, जिसमें वर्तमान जिला...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर झामुमो सख्त, घातक हथियारों पर लगे प्रतिबंध

जमशेदपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और शहर में घातक हथियारों की अवैध उपलब्धता को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

धालभूमगढ़ में छत से गिरकर वेल्डिंग दुकान संचालक की मौत, गांव में शोक

घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चार चक्का गांव में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया,...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत