बुंडू में ट्रक ने स्कूल वैन को टक्कर मारी, 3 बच्चों की मौत

जमशेदपुर: बुंडू थाना क्षेत्र स्थित सूर्य मंदिर के समीप मंगलवार की दोपहर एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल वैन को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में 3 बच्चों की मौत हो गयी।

अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल वैन में इतना जोरदार का टक्कर मारा कि वैन पलटते हुए 50 मीटर दूर जाकर गिरा। वेन में स्कूली बच्चे सवार थे। दुर्घटना में 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य कई गंभीर रूप से घायल हो गए।

बुंडू में दुर्घटना में तीन बच्चों की मौत।

घटना की सूचना मिलते ही बुंडू पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया और स्कूली वैन से दो बच्चों के शव को बाहर निकाला।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना में मरने वाले बच्चों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना देने का प्रयास कर रही है।

वहीं घटना के पश्चात एन एच 33 के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

इस हादसे ने पूरे इलाके के लोगों को गमगीन कर दिया है। क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन ने रोइंग खेल में जीता पहला राष्ट्रीय पदक

जमशेदपुर: टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) ने रोइंग खेल में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अकादमी की युवा खिलाड़ी श्रेया ने आज कटक...

Tata Power ने Databricks के साथ मिलकर भविष्य-उन्मुख डेटा और एआई प्लेटफॉर्म बनाने की दिशा में साझेदारी की

नई दिल्ली /जमशेदपुर : Tata Power, जो भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली कंपनियों में से एक है और Tata Group का हिस्सा है,...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बेघर व बेसहारा लोगों को समय पर पक्का मकान उपलब्ध कराएं बीडीओ

जमशेदपुर: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि बेघर व बेसहारा लोगों को पक्का मकान उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, और इस योजना को...

जमशेदपुर में JEM फाउंडेशन का ऐतिहासिक AI सेमिनार, 270 शिक्षकों को मिला भविष्य की शिक्षा का मार्गदर्शन

जमशेदपुर : JEM फाउंडेशन द्वारा स्कूलों और कॉलेजों के 270 शिक्षकों, प्रिंसिपलों, वाइस-प्रिंसिपलों और कोऑर्डिनेटरों के लिए "AI को समझना" (Demystifying AI) विषय पर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत