पश्चिम सिंहभूम जिले के मंझारी में तेल टैंकर के पलटने से तीन बच्चों की मौत

जमशेदपुर: पश्चिम सिंहभूम जिले के मंझारी थाना अंतर्गत जांगीबुरु स्कूल के नीचे तेल टैंकर के पलटने से तीन बच्चों की मौत हो गई.

घटना मंगलवार सुबह 10:45 बजे की है.

तेल टैंकर जमशेदपुर से चाईबासा जा रहा था. जांगीबुरु एक संकरी घाटी है. चढ़ाई में टैंकर पीछे लुढ़कने लगा और गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया. इस कारण टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे बैठे तीन बच्चे उसके नीचे दब गये.

मरने वालों में पांच साल की सुखमति पिता सिंगराय तामसोय, सागर (8 माह) पिता सिंगराय तामसोय, पानो (6 माह) पिता डिबुरु तामसोय शामिल हैं. सभी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

सूचना मिलने पर तुरंत थाना प्रभारी मंझारी को सूचना दी गयी. टैंकर चालक शंकर पासवान ने बताया कि बैक करने के क्रम में टैंकर का ब्रेक फेल हो गया और टैंकर पलट गया.

इस घटना में वहां मौजूद 3 बच्चों की टैंकर के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गयी.

बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा थे. मंझारी थाने थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है. मंझारी थाना प्रभारी भादो सोरेन ने बताया कि तेल टैंकर बेकाबू होकर पलटी खा गया, जिस कारण बच्चों की दबने से मौत हो गयी. वह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर जा रहे हैं.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

’प्रत्याशा’ कथक वर्कशॉप का आगाज : संदीप मलिक ने सिखाए नृत्य के मूल तत्व

कथक एक शाश्वत संस्कार है: संदीप मलिक | झारखंड में सुविधाओं की कमी बड़ी चुनौती: मोनिका डे रांची: ‘नृत्यशाला’ संस्था के तत्वावधान में ‘प्रत्याशा’ नामक...

जमशेदपुर के सोनारी में युवती ने की आत्महत्या, प्रेमी पर केस दर्ज

जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र पुराना सोनारी की 27 वर्षीय युवती की आत्महत्या के मामले में उसके पिता बैजनाथ प्रसाद ने शुक्रवार को सिदगोड़ा निवासी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

दक्षिण पूर्व रेलवे को नया जीएम: अनिल कुमार जैन संभालेंगे कमान

जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे को नया महाप्रबंधक मिल गया है। रेलवे बोर्ड के 8 अप्रैल 2026 के आदेश के तहत वरिष्ठ अधिकारी अनिल कुमार...

दो-चार दिनों में ट्रेनों की लेटलतीफी दूर कर जनता में विश्वास जगाएं : सरयू राय

टाटानगर जंक्शन पर ट्रेनों के विलंब को डीआरएम ने माना; कारणों का किया खुलासा, ट्रेनों की लेटलतीफी के आंकड़ों का विश्लेषण होगा, सोमवार को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत