सरयू राय ने गरीब व होनहार बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग की घोषणा की

वीणापाणि पाठशाला का उद्घाटन गुरु पूर्णिमा को, शुरुआत भाजमो के बारीडीह स्थित कार्यालय से होगी

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय गरीब व होनहार बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था करेंगे. उन्होंने इस दिशा में एक ठोस पहलकदमी की है और इस आशय की एक पूरी कार्ययोजना की घोषणा भी कर दी है।

विधायक द्वारा यह अनोखी पहलकदमी गरीब तबके के होनहार छात्रों के उत्थान हेतु की गई है. वे वीणापाणि पाठशाला की शुरुआत अपने विधानसभा क्षेत्र से करेंगे.

इस पहलकदमी के तहत छात्रों की निशुल्क कोचिंग करवाई जाएगी.

एक वार्ता के दौरान उन्होंने इसकी जानकारी मीडिया को दी. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर इसकी शुरुआत भाजमो के बारीडीह स्थित कार्यालय से होगी.

पहले सत्र में तीन बैच के साथ इसकी शुरुआत होगी.

प्रत्येक बैच में न्यूनतम 20 और अधिकतम 25 छात्र होंगे.

यहाँ कक्षा आठ, नौ और दसवीं के वैसे छात्रों को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी, जो मेधावी हों और गरीब तबके के हों. विधायक सरयू राय ने कहा कि शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास वो कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि अगर उनका ये प्रयास सफल रहा तो आगे चलकर वे सरकार और जिला प्रशासन से इसके ब्रांच खोले जाने के लिए स्थान उपलब्ध करवाने की मांग भी करेंगे, ताकि इसके दायरे को बढ़ाया जा सके.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीएमसी नेताओं की वजह से पश्चिम बंगाल में अंडे हो गए महंगे, शाहनवाज हुसैन का तंज

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने टीएमसी की दुर्गति का जिम्मेदार ममता बनर्जी को ठहराया। उन्होंने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत...

असम के जोरहाट में लैंडिंग के बाद वायुसेना के विमान में लगी आग

गुवाहाटी, 13 जून (आईएएनएस)। असम के जोरहाट में शनिवार को लैंडिंग के बाद भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट में आग लग...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर : बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना में भारी अनियमितताओं का आरोप

जमशेदपुर। बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर चल रहे जन आंदोलन ने बुधवार को नया मोड़ ले लिया। बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष...

पूर्णिमा मलिक ने क्षेत्रीय समस्याओं पर किया प्रदर्शन

जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक ने जमशेदपुर में सफाई, सड़क निर्माण और नाली मरम्मत की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत