अवैध संबंध बनाने की कोशिश के आरोप को लेकर साकची में जमकर मारपीट

विवाहित युवक को पति ने पीटा, अब पुलिस की हिरासत में

जमशेदपुर: साकची थाना अंतर्गत जुबिली पार्क गेट के समीप शादीशुदा महिला को पड़ोसी युवक द्वारा अवैध संबंध बनाने के लिए प्रेरित करने के मामले को लेकर महिला के पति ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी।

इस दौरान सड़क किनारे लगे एक ठेला भी क्षतिग्रस्त हो गया। देखते देखते क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया।

इस दौरान दोनों ही एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे घटना के बारे में महिला और उसके पति ने बताया कि वे लोग को मानगो में रहते हैं।

वहीं, निकट ही पीजे नामक एक शादीशुदा युवक भी रहता है।

पिछले 2 महीने से पीजे महिला को बहला-फुसलाकर रेस्टुरेंट और रिसोर्ट ले जाता था और वहां उससे शारीरिक संबंध बनाने को प्रेरित कर रहा था।

यह बात महिला ने अपने पति को बताया।

घटना के समय भी पीजे महिला को एक होटल ले गया था।

एक बार फिर इसी तरह की बातें करने पर महिला ने अपने पति और भाई को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद साकची जुबली पार्क के समीप पीजे को दोनों ने धर दबोचा और उसकी इस हरकत के लिए उसका विरोध किया।

इस पर दोनों के बीच हाथापाई हो गई और पीजे की जमकर पिटाई कर दी गई।

इस उठापटक और हाथापाई में सड़क किनारे मैगी ढाबा नाम वाला एक ठेला भी क्षतिग्रस्त हो गया।

इसके बाद पूरा माहौल अराजक हो गया। एक और जहां दोनों आरोपी एक दूसरे लड़ रहे थे, वहीं दुकानदार भी ठेला क्षतिग्रस्त होने का विरोध करते हुए दोनों से उलझ गया।

किसी तरह स्थानीय निवासियों ने मामला को शांत कराने का प्रयास करते हुए थाने को सूचना दी और मौके पर पुलिस पहुंच कर पति-पत्नी और आरोपी पीजे को हिरासत में लेकर थाने ले गयी, जहां उनसे पूरे घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कस्तूरबा विद्यालय सुंदरनगर में बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया हुनर

जमशेदपुर : जमशेदपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई, साथ...

सोनारी जॉगर्स पार्क में आर.एस. फाउंडेशन ने मनाई अंबेडकर जयंती, जरूरतमंदों को वितरित किए लूंगी व तौलिया

जमशेदपुर : सोनारी स्थित जॉगर्स पार्क में आर.एस. फाउंडेशन, सोनारी द्वारा भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सादगीपूर्ण...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर झामुमो सख्त, घातक हथियारों पर लगे प्रतिबंध

जमशेदपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और शहर में घातक हथियारों की अवैध उपलब्धता को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

बिहार में सियासी हलचल तेज: 15 अप्रैल को नई सरकार का शपथ ग्रहण, सीएम चेहरे पर मंगलवार को फैसला

14 अप्रैल को विधायक दल की बैठकों में तय होगा नेता कैबिनेट बैठक के बाद इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार लोकभवन में तैयारियां तेज, डीएम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत