दिवंगत भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज कुमार के परिवार को भाजपा की ओर से आर्थिक सहयोग

भाजपा की ओर से कुल नौ लाख इकसठ हजार रुपये की सहयोग राशि दी गयी.

जमशेदपुर. पिछले महीने भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिला महामंत्री रहे सूरज कुमार की हुई नृशंस हत्या पर कार्यकर्ताओं के बीच शोक का वातावरण है.

इस विषम परिस्थिति में भाजपा जमशेदपुर महानगर नें “कार्यकर्ता सर्वोपरि” की भावना को अंगीकार कर संगठन की मूल भावना को आत्मसात करते हुए कार्यकर्ताओं के सहयोग से स्व. सूरज कुमार के परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया.

रविवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में स्व. सूरज कुमार के परिजनों को साकची स्थित जिला कार्यालय में नौ लाख इकसठ हजार रुपये के जमा राशि के कागजात सुपुर्द किये गये.

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने बताया कि एक समर्पित, कर्मठ एवं सच्चे सिपाही के रूप में सूरज कुमार की यादें सदैव जीवंत रहेगी. उनके अचानक निधन होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

उन्होंने कहा कि भाजपा महानगर अपने कार्यकर्ता के प्रत्येक सुख-दुःख में उनके साथ सदैव खड़ी रहेगी. हम प्सूरज को वापस तो नहीं ला सकते परंतु परिवार को जीने का छोटा सहारा तो जरूर बन सकते हैं.

इसी भावना को प्रकट करते हुए पार्टी ने बिस्टुपुर स्थित प्रधान डाकघर में दिवंगत सूरज कुमार के माता जी के नाम से “मासिक किश्त योजना” में 3 लाख रुपये, दूसरा हिस्सा “किसान विकास पत्र” की सावधि योजना में स्व. सूरज की पत्नी एवं उनकी बेटी के नाम से क्रमशः 3.5 लाख व 3 लाख रुपये जमा कराया है.

उनके परिजनों को उन दस्तावेजों के साथ शेष बचे 11 हजार रुपये नकद राशि सुपुर्द की गयी है.

उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी सदस्य एक परिवार की भांति हैं, जहां सभी कार्यकर्ता एक दूसरे से आत्मीय रूप से जुड़ें हैं. उन्होंने अभियान में भागीदार बनने वाले सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया.

जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को दोहराते हुए कहा कि इस घटना में शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले.

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, डॉ राजीव, भूपेंद्र सिंह, जिला पदाधिकारी संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद , ज्योति अधिकारी, सुरेश शर्मा, बिनोद राय, त्रिदेव चट्टराज, संदीप शर्मा बौबी, चंचल चक्रवर्ती, अमिताभ सेनापति एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

चांडिल में हाथियों का आतंक: 50+ गांवों में दहशत, रातभर पहरा दे रहे ग्रामीण

चांडिल : चांडिल क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों का झुंड ग्रामीणों के लिए भारी संकट बन गया है। पिछले लगभग एक महीने से...

जमशेदपुर में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 4 हाइवा वाहन जब्त

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनन टास्क फोर्स लगातार छापेमारी अभियान चला रही...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत