अर्जुन मुंडा ने कहा उनका मंत्रालय शहीदों को सम्मान दिलाएगा

अर्जुन मुंडा ने खरसावां गोलीकांड में मारे गए शहीदों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा आज का दिन संकल्प लेने का दिन है

खरसवाँ: एक तरफ देश नए साल के जश्न में डूबा हुआ है दूसरी तरफ झारखंड के खरसावां में 1 जनवरी 1948 को हुए आजाद देश के सबसे भीषणतम नरसंहारों में से एक खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने लोग पहुंच रहे हैं।

इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार को खरसावां पहुंचे जहां शहीद वेदी पर उन्होंने खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

श्री मुंडा ने खरसावां गोलीकांड में मारे गए शहीदों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा आज का दिन संकल्प लेने का दिन है।

जनजातीय मंत्रालय आजादी की लड़ाई में शहीद हुए जनजातीय समुदाय के लोगों का डाटा तैयार कर रहा है, ताकि देश और दुनिया को आजादी की लड़ाई से लेकर जल- जंगल और जमीन की रक्षा में जनजातीय समुदाय के लोगों की कुर्बानी याद दिलाई जा सके।

विदित रहे कि 1 जनवरी 1948 को खरसावां हाट बाजार को अन्यत्र शिफ्ट करने को लेकर एक सभा के माध्यम से विरोध- प्रदर्शन किया जा रहा था, जिसमें हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोगों का जुटान हुआ था. जिसका नेतृत्व मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा कर रहे थे।

हालांकि ऐन वक्त पर जयपाल सिंह मुंडा का कार्यक्रम स्थगित हो गया और तत्कालीन उड़ीसा सरकार ने यहां प्रदर्शन कर रहे आदिवासियों पर गोलियां चलवा दी, जिसमें अनगिनत आदिवासी समुदाय के लोग मारे गए थे।

कईयों का आज तक अता- पता भी नहीं चल सका. तब से लेकर आज तक 1 जनवरी को खरसावां गोलीकांड के शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है, जिसमें न केवल झारखंड, बल्कि ओडिशा और बंगाल से भी शहीद के परिजन यहां पहुंचते हैं और खरसावां गोलीकांड के शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

इसके अलावा राज्य के मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक सहित कई वीआईपी और वीवीआईपी भी शहीद बेदी पर पहुंचकर खरसावां गोलीकांड के शहीदों को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सुरुचि संघ क्लब पहुंची पुलिस, छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार स्वरूप बिस्वास की मौजूदगी में तलाशी अभियान तेज

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मंगलवार को दक्षिण कोलकाता के सुरुचि संघ क्लब में तलाशी अभियान चलाया, जो पूर्व राज्य मंत्री...

बंगाल: दीघा जगन्नाथ मंदिर के नाम में बदलाव, अब ‘श्री जगन्नाथ देव मंदिर’ के नाम से होगी पहचान

कोलकाता, 8 जून (आईएएनएस)। पूर्वी मिदनापुर जिले के दीघा में स्थित पश्चिम बंगाल के जगन्नाथ मंदिर को अब हिंदू धर्म के पवित्र तीर्थ स्थलों...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का झारखंड दौरा, संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर फोकस

रांची, 6 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार से झारखंड के दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे की शुरुआत करने जा रहे हैं।...

बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में शृंगार, भस्म आरती के बाद दर्शन कर भावविभोर हुए भक्त

उज्जैन, 8 जून (आईएएनएस)। ज्येष्ठ अधिक मास कृष्ण पक्ष अष्टमी पर सोमवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में शृंगार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत