रांची: झारखंड में साइबर अपराधों के खिलाफ लड़ाई में ‘प्रतिबिंब’ नामक ऐप एक महत्वपूर्ण हथियार साबित हुआ है।
इस ऐप के लॉन्च होने के केवल एक महीने के अंदर ही विभिन्न जिलों से 228 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। इस पहल के तहत, अधिकारियों ने 595 मोबाइल फोन और 901 सिम कार्ड जब्त किए हैं, जिन्हें साइबर अपराधों में इस्तेमाल किया जा रहा था।
जिलेवार विवरण के अनुसार, देवघर से 103, धनबाद से 08, इरिडीह से 41, हजारीबाग से 19, जमशेदपुर से 04, जामताड़ा से 39, पाकुड़ से 05, गोड्डा से 02, गढ़वा से 01 और कोडरमा से 06 गिरफ्तारियां की गई हैं, जो कुल मिलाकर 228 गिरफ्तारियां बनती हैं।
इसके अलावा, इन जिलों में साइबर अपराध के खिलाफ कुल 55 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। यह पहल साइबर अपराध को रोकने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
