Shankaracharya in jugsalai: पहली बार जमशेदपुर पहुंचे शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती, सरना धर्म कोड की मांग को राजनीति से प्रेरित बताया

जमशेदपुर : पहली बार शहर पहुंचे द्वारका शारदापीठ के जगदगुरु  शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने कहा है कि सरना धर्म कोड की मांग राजनीति से प्रेरित है. जुगसलाई के डिकोस्टा रोड स्थित शिवा रेजिडेंसी में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आदिवासी और वनवासी मूल भारतवासी हैं और हिंदू ही है.

उन्होंने यहां आने से पहले पश्चिमी सिंहभूम समेत कई इलाकों में आदिवासियों से भी मुलाकात की. वे जहां भी गए वहां आदिवासियों द्वारा मंदिर बनाए गए थे जहां वे लोग पूजा करते है. उन्होंने उनसे भी पूजा कराई. उन्होंने कहा कि गाय में जिसकी भक्ति है, ओमकार जिसका मूल मंत्र है, पुनर्जन्म में जो विश्वास रखता है और मां पिता की पूजा करता है वहीं हिंदू है.

हिंदुओं के धर्म परिवर्तन से जुड़े एक सवाल के जवाब में शंकराचार्य ने कहा कि धर्म परिवर्तन हमारी कमजोरी और ऐसा करनेवालों (परिवर्तन कराने वालों ) का अज्ञान है. उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन कराने वाले अज्ञानी है और हमारी कमजोरी है. जो शासन में है और जो धनी लोग है वे गरीबों के बीच जाकर काम नही करते है.

उन्होंने कहा कि जो एनजीओ आदिवासी क्षेत्रों में काम करते है, उनके लिए विदेशों से जो सहायता आ रही है उसमें इनकम टैक्स और जीएसटी की छूट दी जा रही है. इसपर सरकार को ध्यान देना चाहिए कि यह राशि सेवा के लिए आ रही है या धर्म परिवर्तन के लिए आ रही है. शास्त्रों के अनुसार धर्म परिवर्तन नहीं किया जा सकता.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीएमसी सांसदों की बगावत पर प्रेम कुमार बोले, ममता बनर्जी की कार्यशैली जिम्मेदार

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कई अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने...

रांची में स्वर्णकार समाज का महाजुटान आज

रांची में आज स्वर्णकार समाज का महाजुटान आयोजित होगा। कार्यक्रम में 17 सूत्रीय संकल्प पत्र, राजनीतिक भागीदारी और समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

‘विश्वकल्याण के 12 साल’, विदेश मंत्री जयशंकर पीएम मोदी के नेतृत्व में 12 सालों में भारत की बदलती छवि पर करेंगे बात

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 सालों में विश्व पटल पर भारत की तस्वीर बड़े...

मिसाइल खतरों से निपटने के लिए डीआरडीओ ने किया डिफेंस प्रणाली और रुद्रम-II मिसाइल का सफल परीक्षण

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) ने दुश्मन के अलग-अलग तरह के खतरों के खिलाफ देश की रक्षा क्षमताओं...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत