सिदगोड़ा सूर्य मंदिर धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर विधायक सरयू राय और आजसू नेता चंद्रगुप्त सिंह में ठनी

चंद्रगुप्त सिंह ने विधायक सरयू राय को छठ पर्व में विघ्न पैदा करने से बचने की सलाह दी

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर धाम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर विधायक सरयू राय और आजसू नेता चंद्रगुप्त सिंह आमने-सामने हो गये हैं।

एक ओर, चंद्रगुप्त सिंह ने विधायक सरयू राय को खुली चुनौती देते हुए छठ पर्व में विघ्न पैदा करने से बचने की नसीहत दे दी है।

दूसरी ओर, जमशेदपुर जिला प्रशासन ने सूर्य मंदिर का संचालन अपने हाथों में ले लिया है। इसको लेकर प्रशासन ने कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी का संरक्षक विधायक सरयू राय को बनाया गया है।

Saryu Roy supporters oppose cultural program on chhath
सरयू राय के समर्थक सांस्कृतिक कार्यक्रम के विरोध में।

इससे पूर्व सूर्य मंदिर कमेटी का संचालन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में होता था।

चुनाव जीतने के बाद सरयू राय और चंद्रगुप्त सिंह का मंदिर कमेटी पर वर्चस्व हो गया।

हर साल छठ पर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता था।

इस साल सरयू राय ने इसका विरोध कर दिया है।

उधर, चंद्रगुप्त खेमा रघुवर खेमे से जा मिला है और उसने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने की ठान ली है, जिसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है।

Chandragupta Singh
चन्द्रगुप्त सिंह

वहीं, विधायक समर्थकों ने छठ पर्व पर पूजन सामग्रियों का वितरण करने और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए स्थल परिवर्तन करने की बात कही है।

इसपर चंद्रगुप्त सिंह खासे नाराज चल रहे हैं।

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि जीत किसकी होती है और अंतिम परिणाम क्या निकलनता है।

फिलहाल, दोनों खेमे आमने-सामने हैं

Saryu Roy supporters
सरयू राय के समर्थक

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एच.डी. कुमारस्वामी का डी.के. शिवकुमार पर तीखा हमला, कहा- छवि खराब करने वाले पोस्टरों के पीछे कांग्रेस का हाथ

बेंगलुरु, 17 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री तथा जेडी(एस) नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार पर...

बंगाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक के पांच बैंक खाते फ्रीज

कोलकाता, 17 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता के पांच बैंक अकाउंट को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सरायकेला के आमदा में 1 किलो 54 ग्राम गांजा समेत तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

सरायकेला : सरायकेला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास...

राजनगर में आयरन लदे दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौत

राजनगर : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह डीवीसी के समीप आयरन लदे दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत में एक चालक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत