दीपावली से पहले कुम्हारों के सामने दीये तैयार करने, घटती मांग की चुनौती

जमशेदपुर: दीपावली का त्यौहार कुछ ही दिनों में आने वाला है। लेकिन दूसरों के घरों को दीपावली के मौके पर प्रकाशित करनेवाले कुम्हारों की स्थिति सुधर नहीं रही है।

भारतीय परंपरा के तहत मिट्टी के दीप जलाकर अमावस्या की रात को उजाला किया जाता है।

शहर के कुम्हार भी दीपावली के पर्व के लिए मिट्टी के दिये और खिलौने बनाने में जुट गए हैं। हालाँकि कुम्हारों की कला अब धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है।

नयी पीढ़ी के बच्चे इस कला में रुचि नहीं रखते, क्योंकि इसमें आमदनी लगातार घटती जा रही है।

लोग घरों को प्रकाशित करने के लिए बिजली के सामानों का ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हैं, और कुम्हारों के गढ़े दीप की मांग अब उतनी नहीं रही।

हाल के दिनों मे हो रही बारिश ने भी इन दिनों कुम्हारों को परेशान किया है।

धूप नहीं निकलने से मिट्टी के सामानो को सुखाने मे परेशानी होती है।

इसके बावजूद कुम्हार मेहनत करते नजर आ रहें हैं।

इनके द्वारा मिट्टी के दिये, खिलौने समेत दीपावली के कई मिट्टी के सामान कुम्हारों के द्वारा निर्माण किया जा रहा है।

कुम्हार बताते हैं कि आधुनिक लाइटों ने दीयों के प्रकाश को फीका कर दिया है।

इसके बाद भी, परम्परा को जीवित रखने हेतु वे इस पेशे का निर्वाहन कर रहें हैं।

यह अच्छी बात है कि हाल के दिनों में मिट्टी के दीपों के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ा है। कई लोग यह समझने लगे हैं कि पर्व का अर्थ-तंत्र मजबूत रहना पर्वों के जीवित रहने के लिए आवश्यक है।

कई विशेषज्ञों का मानना है कि पारंपरिक पर्वों को नये जमाने में नये तरीके से मनाते हुए भी पारंपरिक अर्थ-तंत्र को कमजोर न होने देना पूरे समुदाय की जिम्मेवारी है।

वैसे, अब तक कुम्हारों के लिए इस पेशे में टिके रहने का कोई खास आकर्षण नहीं बन पाया है।

Jamshedpur potters face demand slump before Diwali
कुम्हारों के सामने घटती मांग की चुनौती। Jamshedpur potters face demand slump before Diwali.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

विधानसभा परिसर में सीएम सैनी ने किया योगाभ्यास, बोले- योग भारत की सांस्कृतिक शक्ति का विश्वव्यापी सम्मान

चंडीगढ़, 16 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारी के बीच हरियाणा विधानसभा में योग का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा...

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के साकची बाजार में यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, अतिक्रमण हटाया, नो पार्किंग में खड़े वाहनों से वसूला जुर्माना

जमशेदपुर: लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र साकची बाजार में गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान...

कदमा रामजनम नगर में फायरिंग कांड का खुलासा, देसी पिस्टल व कारतूस के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

jamshedpur news : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित रामजनम नगर में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत