बेघर महिला से दोस्ती कर 7 माह की बच्ची को ले भागा

जमशेदपुर: जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन परिसर में भीख मांगकर गुजारा करने वाली मायामनी टुडू के साथ दोस्ती करने के बाद झांसे में लेकर एक व्यक्ति उसकी सात माह की बेटी को लेकर फरार हो गया।

पहले तो मायामनी ने अपने स्तर से बेटी और व्यक्ति की खोजबीन की, पर जब दोनों नहीं मिले तो अंत में उसने टाटानगर जीआरपी से संपर्क कर मदद मांगी।

जीआरपी द्वारा सीसीटीवी फुटेज जांच करने पर उक्त व्यक्ति बच्ची के साथ नजर आया।

टाटानगर जीआरपी ने मायामनी के बयान पर मामला दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।

मायामनी ने बताया कि उसका ससुराल सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के काशीडीह टोला में है।

वह टाटानगर स्टेशन में भीख मांगकर अपना गुजारा करती है।

आज वह अपने ओडिशा के मयुरभंज जिले के तिरिंग स्थित मायका से वापस लौटी थी।

प्लेटफार्म नंबर एक पर उसे एक अज्ञात व्यक्ति मिला जिसने उसे सकेंड इंट्री गेट के पास ले जाकर होटल में खाना खिलाया। खाना खाने के बाद वह उस व्यक्ति को अपनी बच्ची को सौंपकर सेकंड इंट्री गेट के पास बने शौचालय में चली गई।

जब थोड़ी देर बाद वह वापस आई तो वह व्यक्ति उसकी बच्ची को लेकर गायब हो चुका था।

7 माह की बच्ची को लेकर भागनेवाला व्यक्ति। यह तस्वीर स्टेशन के कैमरे में कैद हो गयी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

‘करें योग, रहें निरोग’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने जनता को दी बधाई

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमत्रियों ने रविवार सुबह-सुबह सार्वजनिक कार्यक्रमों में योग किया। इसके साथ...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत