सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बिना चालान वाहन जब्त, 5 वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

गम्हरिया : सरायकेला खरसावां जिले में अवैध खनन और बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को जिला खनन विभाग और गम्हरिया अंचल कार्यालय की संयुक्त टीम ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सापड़ा बालू घाट में औचक निरीक्षण अभियान चलाया।

निरीक्षण के दौरान किसी भी बालू घाट पर अवैध उत्खनन की गतिविधि संचालित नहीं पाई गई। हालांकि जांच के क्रम में एक वाहन बिना वैध परिवहन चालान के बालू खनिज का परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

अधिकारियों ने वाहन को जब्त कर विधिवत आदित्यपुर थाना को सुपुर्द कर दिया। जिला खनन विभाग द्वारा इस मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इसके बाद शाम करीब चार बजे मोटरयान निरीक्षक के नेतृत्व में जिला खनन विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों ने पाटा टोल प्लाजा पर संयुक्त जांच अभियान चलाया।

अभियान के दौरान खनिज लदे वाहनों में तिरपाल की अनिवार्यता, ओवरलोडिंग तथा वैध परिवहन दस्तावेजों की गहन जांच की गई।

जांच के दौरान विभिन्न नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आने पर मोटरयान निरीक्षक ने पांच वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 23 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।

अधिकारियों ने वाहन चालकों को निर्धारित मानकों का पालन करने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने के निर्देश दिए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संयुक्त जांच और प्रवर्तन अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे।

हालांकि प्रशासन की सख्ती के बावजूद अलग-अलग इलाके से अवैध कारोबार की सूचनाएं मिल रही हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में बाबा लक्ष्मीनाथ आरोग्य संस्थान का शुभारंभ, विधायक सरयू राय ने किया उद्घाटन

जमशेदपुर : शहर के परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर में अब पूजा-पाठ के साथ-साथ मरीजों का इलाज भी होगा। गुरुवार को मंदिर परिसर में बाबा लक्ष्मीनाथ...

सरायकेला में तंबाकू नियंत्रण पर सख्ती: खुले में सिगरेट बेचने और नियम उल्लंघन पर लगेगा ₹1000 तक जुर्माना

सरायकेला : जिले में तंबाकू नियंत्रण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने स्पष्ट...

अभिमत

भोजपुर एनकाउंटर: न्यायिक जांच से ही लौटेगा जनता का भरोसा

भोजपुर के भरत भूषण तिवारी कथित एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच की घोषणा के बाद अब सबकी निगाहें निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई पर टिकी हैं।

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

संपादक की पसंद

टाटा स्टील वेतन समझौते में स्टील ग्रेड कर्मचारियों को दो चरणों में एमजीबी

टाटा स्टील के नए वेतन समझौते के तहत स्टील ग्रेड कर्मचारियों को जनवरी 2025 और अप्रैल 2026 में 5-5 प्रतिशत एमजीबी मिलेगा, जबकि एनएस ग्रेड कर्मचारियों को राशि के रूप में लाभ दिया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में पीएम मोदी करेंगे जनता के साथ योग : प्रतापराव जाधव

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पश्चिम बंगाल में उत्साह का माहौल है। इस बार कार्यक्रम को खास बनाने के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत