गम्हरिया में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ-पर्यवेक्षकों का विशेष प्रशिक्षण, संयुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त ने परखी तैयारियां

जमशेदपुर/गम्हरिया : SIR को त्रुटिहीन बनाने के लिए लगातार विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड सभागार में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त सुबोध कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और निर्वाचन कार्यों की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों से सीधे संवाद स्थापित कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रक्रियाओं की समझ तथा जमीनी स्तर पर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली।

उन्होंने ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के निष्पादन, एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया, ऑनलाइन प्रतिवेदन तैयार करने और मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

संयुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रशिक्षणार्थियों से सवाल-जवाब कर यह सुनिश्चित किया कि सभी कर्मियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं प्रक्रियाओं की समुचित जानकारी है तथा वे अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने में सक्षम हैं।

प्रशिक्षण में ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने, उनके समयबद्ध निस्तारण, घर-घर सत्यापन अभियान तथा एन्यूमरेशन फॉर्म से संबंधित कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने पर विशेष बल दिया गया।

उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर पूरी तरह तैयार है। मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है।

आयोग का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल हो तथा अपात्र प्रविष्टियों की पहचान कर उन्हें हटाया जा सके, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय बन सके।

कार्यक्रम में सहायक निर्वाचन निबंधक पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार सहित सभी बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान संयुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त के सवाल जवाब का प्रशिक्षणार्थियों ने न केवल जवाब दिया बल्कि सराहना भी की।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सुधा डेयरी में 30 वर्षों से कार्यरत ठेका मजदूर की मौत पर बवाल, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, मुआवजे की मांग

डेयरी के मुख्य प्रबंधक ने कहा-मृतक को ईएसआई से ही नियमानुसार उचित राशि का भुगतान किया जाएगा गम्हरिया: गम्हरिया स्थित सुधा डेयरी में कार्यरत ठेका...

बोड़ाम में आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरा नौवीं का छात्र, स्कूल परिसर में दो घंटे तक घायल अवस्था में पड़ा रहा

पटमदा: पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम थाना क्षेत्र के हलूदबनी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। आम तोड़ने के दौरान पेड़ से...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के वाशिंग सेंटर में 3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर : शहर के उलीडीह थाना क्षेत्र के खड़िया बस्ती स्थित एक वाशिंग सेंटर में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत