दिल्ली: ज्योति नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइकोट्रॉपिक पदार्थों के साथ दो गिरफ्तार

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। नशीले और प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिल्ली पुलिस की ज्योति नगर थाना टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एनडीपीएस एक्ट के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से भारी मात्रा में साइकोट्रॉपिक पदार्थ तथा नियंत्रित दवाएं बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, इस संबंध में एफआईआर संख्या 2792026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 22, 25 और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम गर्ग (26) और वीरपाल गर्ग (50) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, 18 जून को ज्योति नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अशोक नगर स्थित एमएस गर्ग मेडिकोज के संचालक नियंत्रित और प्रतिबंधित दवाओं की अवैध खरीद-फरोख्त में संलिप्त हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जीएनसीटीडी के ड्रग कंट्रोल विभाग के जिला औषधि निरीक्षकों के साथ संयुक्त कार्रवाई की। यह कार्रवाई अशोक नगर के शुक्र बाजार रोड स्थित टायगी डेयरी के पास प्लॉट नंबर बी-354 पर संचालित मेडिकल स्टोर पर की गई।

संयुक्त निरीक्षण और जांच के दौरान पुलिस एवं ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम को आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में साइकोट्रॉपिक पदार्थ और नियंत्रित दवाएं मिलीं। इसके बाद की गई विस्तृत जांच में दोनों आरोपियों की भूमिका अवैध रूप से प्रतिबंधित दवाओं के कब्जे और बिक्री में पाई गई। जांच के दौरान पुलिस ने मेडिकल स्टोर से बरामदगी के अलावा दुकान के कथित संचालक के घर पर भी तलाशी ली। वहां से 264 ग्राम ट्रामाडोल कैप्सूल की अतिरिक्त बरामदगी की गई। पुलिस का कहना है कि यह बरामदगी मामले की गंभीरता को और बढ़ाती है।

बरामद सामग्री में 607.50 ग्राम ट्रामाडोल कैप्सूल, 45 ग्राम अल्प्राजोलम टैबलेट, 1.197 किलोग्राम कोडीन सिरप और 45 मिलीलीटर ट्रामाडोल इंजेक्शन शामिल है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की। प्रारंभिक सत्यापन में यह सामने आया कि दोनों के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है और उनका कोई पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं मिला है।

नशीले और साइकोट्रोपिक पदार्थों के अवैध व्यापार में शामिल लोगों और नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस की जांच जारी है।

–आईएएनेसस

पीएसके

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार : बांस से लदे कंटेनर के गुप्त तहखाने से 350 कार्टन विदेशी बीयर बरामद, दो गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, 20 जून (आईएएनएस)। बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर तस्करी के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग ने एक...

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रपति मुर्मू को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस सांस...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई

विशाखापत्तनम, 14 जून (आईएएनएस)। विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में 8 जून को हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।कॉन्ट्रैक्ट वर्कर...

पश्चिम बंगाल : हाबरा स्टेशन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से बढ़ा तनाव, दुकानदारों और फेरीवालों ने किया विरोध

कोलकाता, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा रेलवे स्टेशन पर तनाव फैल गया। रेलवे अधिकारियों ने मंगलवार तड़के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत