तृणमूल कांग्रेस से निलंबित रिजु दत्ता ने की पश्चिम बंगाल सरकार की तारीफ, बोले-जल्द दिखाई देगा विकास

कोलकाता, 12 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस से निलंबित पूर्व प्रवक्ता रिजु दत्ता ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के कामों की तारीफ की है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से काम कर रहे हैं। उनके विकास कार्यों की सराहना हो रही है। प्रदेश में उद्योग फिर से वापस आ रहे हैं। जल्द ही पश्चिम बंगाल में विकास दिखाई देने लगेगा।

रिजु दत्ता ने कहा, “ नई सरकार बनने के बाद बंगाल में काम हो रहा है। कोई यह नहीं कह सकता कि यहां काम नहीं हो रहा। अमूल निवेश कर रहा है। मुख्यमंत्री से लेकर उद्योग मंत्री तक सभी कह रहे हैं कि टाटा वापस आ रहा है। सभी रेलवे स्टेशनों की सफाई हो रही है। गंगा घाटों पर काम चल रहा है। नई सरकार है, हमें इसे थोड़ा समय देना होगा।”

टीएमसी के 20 में से 19 सांसदों के एनडीए को समर्थन देने की खबर पर रिजु दत्ता ने कहा कि सबको पता था कि ऐसा होने वाला है। इन सांसदों की रविवार को एक बड़ी बैठक होने वाली है, जिसमें पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। सोमवार को ये सांसद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलकर उन्हें बताएंगे कि वे एक अलग गुट बना रहे हैं और राष्ट्रीय हित में एनडीए का समर्थन करेंगे।

अभिषेक बनर्जी को सीआईडी द्वारा बार-बार बुलाए जाने पर रिजु दत्ता ने कहा कि अब सीआईडी उन्हें रोज बुलाएगी। गुरुवार को उनसे छह घंटे तक पूछताछ की गई। इसके बाद रविवार को फिर बुलाया जा सकता है। यह सिलसिला जारी रह सकता है। पश्चिम बंगाल में जिसने भी गलत काम किया है, सब पर कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के कुछ अधिकारी भी इसमें शामिल हो सकते है। इसकी जांच करानी चाहिए, जिससे जल्द से जल्द आरोपियों पर कार्रवाई हो और जनता के सामने सच लाया जा सके।

एसएकेवीसी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा...

जन शिकायत निवारण दिवस में गूंजीं बिजली, जमीन व आवास की समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने बिजली, भूमि विवाद, आवास, रोजगार और सामाजिक योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

ममता दीदी के नाम पर टिकट लिया और अब भाजपा में जाने की सोच रहे हैं, यह जनता के साथ धोखा: कुणाल घोष

कोलकाता, 8 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कुछ सांसदों और विधायकों द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले एनडीए को समर्थन दिए...

जमशेदपुर पार्वती घाट में बड़ी पहल: पर्यावरण अनुकूल फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ और नवीनीकृत सुविधाओं का शुभारंभ

अंतिम संस्कार व्यवस्था को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाने की दिशा में कदम समाजसेवियों और दानदाताओं के सहयोग से साकार हुईं नई परियोजनाएं जमशेदपुर। शहर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत